- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के विधायक पर चाकू से हुआ हमला, पुलिस प्रशासन कर रहा मामले की जांच
छत्तीसगढ़ के विधायक पर चाकू से हुआ हमला, पुलिस प्रशासन कर रहा मामले की जांच
3 years ago
259
0

रविवार को खुज्जी विधायक छन्नी साहू जोधरा गांव में भूमि पूजन के क्रार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं. कार्यक्रम स्थल पर आसपास के गांव से आए लोगों की भीड़ जमा थी. इसी दौरान भीड़ में से आरोपी ने पीछे से आकर विधायक पर हमला कर दिया, जिससे उनकी कलाई में चोट आई है. हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसपी अभिषेक मीणा घटना की असल वजह का पता लगा रहे हैं।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)