विशेष : भारत नया बनाएं : बलदाऊराम साहू [दुर्ग – छत्तीसगढ़]
3 years ago
263
0
आओ बच्चो, हम सब मिलकर
ध्वज तिरंगा लहराएँ
काम करे॔ कुछ अच्छे-अच्छे
भारत नया बनाएँ।
चंद्रयान आज पहुँच गया है
चंदा मामा के घर
खोज नई कर बतलाएगा
क्या है उसके भीतर।
आज गर्व से सीना अपना
फुला नहीं समाया
हर भारतीय की आँखों में
आँसू छलक आया।
रोम-रोम हर्षित हुआ अपना
प्रफुल्लित हुई काया
जब राष्ट्र के नर-नारी ने
वंदे मातरम् गाया।
अब तो मन करता है अपना
मंगल ग्रह में जाएँगे
अंतरिक्ष के सभी ग्रहों में
अपना झंडा लहराएँगे।
•संपर्क –
•94076 50458
🟪🟪🟪
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)