विशेष : चंद्रयान – 3 की सफल लैंडिंग पर कविता : दशरथ सिंह भुवाल [भिलाई – छत्तीसगढ़]
3 years ago
533
0
है ये मेरा प्यारा हिन्दुस्तान ।
जग में सबसे न्यारा हिन्दुस्तान ।
चलाया एक ऐसा अभियान ।
धरा रह गया विश्व का ज्ञान ।
सफलता देखकर भारत की,
चकित है आज सारा जहान ।
है ये मेरा प्यारा हिन्दुस्तान……
तिरंगा आन-बान है शान ।
हमारा है ये उच्च स्वभिमान ।
जिसे दक्षिणी ध्रुव पे लेकर,
फहराया तीसरा चन्द्रयान ।
है ये मेरा प्यारा हिन्दुस्तान ….
इसरो के हैं वैज्ञानिक महान ।
आज जो पूरा किए अरमान ।
करेगा समूचा अब विश्लेषण,
चंद्रमा सतह का रोवर प्रज्ञान ।
है ये मेरा प्यारा हिन्दुस्तान ….
चंद्रधरा पर भारत का निशान ।
रहेगा सदियों हमारी पहचान ।
अंतरिक्ष में अब नित नये हम,
उड़ानों के गढ़ेंगे कीर्तिमान ।
है ये मेरा प्यारा हिन्दुस्तान ….
•संपर्क –
•98271 90993
🟪🟪🟪
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)