विशेष : भारतीय चंद्रयान – 3 के कीर्तिमान पर सात दोहे – डॉ. रा. रामकुमार [बालाघाट मध्यप्रदेश]
3 years ago
525
0
चंद्रयान – 3
सोमनाथ ने कर दिया, सफल सोम-अभियान।
विजय व्योम-विज्ञान की, भारत का सम्मान।।१।।
धीरे धीरे संभलकर, उतर चंद्र पर आज।
चंद्रयान ने धर दिया, भारत के सिर ताज ।। २।।
हौले हौले उतरना, करना नहीं धमाल।
अल्हड़ता उद्दण्डता, देगी दूर उछाल।।३।।
भार नहीं कुछ भी जहां, उसका हो आभार।
संयम और सतर्कता, निर्धारित आधार।।४।।
मिट्टी, पानी, ओषजन, जीवन के संयोग।
चंद्रयान का लक्ष्य है, इन पर करे प्रयोग।।५।।
बुद्धिजीवियों को हुआ, गौरव-युत अभिमान।
राजनीति करने लगी, अपना ही गुणगान।।६।।
घटनायें ऐसी घटीं, घटा आत्मविश्वास।
अंतरिक्ष-विज्ञान से, लौटा कुछ विश्वास।।७।।
०
•संपर्क –
•98939 93403
💓💓💓
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)