- Home
- Chhattisgarh
- प्रेस कांफ्रेंस : भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की 51 सदस्यीय कार्यका कार्यकारिणी की घोषणा : राधेश्याम जायसवाल अध्यक्ष और रविशंकर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बने : चन्ना केशवलू महामंत्री और 9 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त महामंत्री के साथ 26 सचिव बनाये गए. रवि चौधरी को कोषाध्यक्ष एवं उप कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल का मनोनयन हुआ
प्रेस कांफ्रेंस : भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की 51 सदस्यीय कार्यका कार्यकारिणी की घोषणा : राधेश्याम जायसवाल अध्यक्ष और रविशंकर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बने : चन्ना केशवलू महामंत्री और 9 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त महामंत्री के साथ 26 सचिव बनाये गए. रवि चौधरी को कोषाध्यक्ष एवं उप कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल का मनोनयन हुआ

▪️ बाएँ से : प्रदीप कुमार पाल, रविशंकर सिंह, चन्ना केशवलू और जोगेंद्र कुमार
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस से प्रतिनिधि शमशीर शिवानी] : भिलाई इस्पात मजदूर संघ [बीएमसी] की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महामंत्री
बने चन्ना केशवलू ने कहा कि –
बीएमसी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की हित व सेवा के लिए हमेशा खड़ी है और रहेगी.
51 सदस्यीय कार्यकारिणी में राधेश्याम जायसवाल को अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह और महासचिव चन्ना केशवलू को बनाया गया. उक्त बातें पत्रकार वार्ता में बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह और महासचिव चन्ना केशवलू ने दी.
कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह और महासचिव चन्ना केशवलू ने कहा –
10 अक्टूबर को भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव तीन वर्ष के लिये प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सिंह देव की उपस्थिति में भिलाई इस्पात मजदूर संघ कार्यालय सेक्टर-6 में सम्पन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय सचिव भारतीय मजदूर संघ एवं उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल अध्यक्ष एवं रविशंकर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष तथा चन्ना केशवलू महामंत्री निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार अन्य पदों में 9 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 उप कोषाध्यक्ष एवं 26 सचिव निर्वाचित हुए जिनमें उपाध्यक्ष- इन्द्रमणी मिश्रा, दिनेश पांडेय, सन्नी ईप्पन, शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, कैलाश सिंह, सुरेन्द्र चौहान, डिल्ली राव, मृगेन्द्र कुमार, संयुक्त महामंत्री- वशिष्ट वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार पाल, उमेश मिश्रा, संजय प्रताप सिंह, जोगेन्द्र कुमार, अनिल गजभिए, राजनारायण सिंह, भूपेन्द्र बंजारे, गौरव कुमार शामिल हैं.
कोषाध्यक्ष रवि चौधरी और उप कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल को बनाया गया.
सचिव –
गंगारामचौबे, दीनानाथ जैसवार, संतोष सिंह, जॉन आर्थर, अमित कुमार सिंह, सुदीप सेन गुप्ता, पूरनलाल साहू, मिलाप साहू, नवनीत हरदेल, नागराजू, अरविन्द सिंह, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, संजय कुमार साकुरे, अखिलेश उपाध्याय, अशोक कुमार, प्रकाश सोनी, ए. वेंकट रमैय्या, दीपक मिश्रा, काकुली दत्ता, ग्रीटल बी. पॉल, होत्री प्रभाकर वर्मा, सुबोदीप सरदार, प्रशांत कुमार, आर. के. सोनी बने.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएमएस ने
कहा –
महारत्न कंपनी भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारी अपनी पूरी मेहनत से उत्पादन और उत्पादकता पर अपना खून पसीना बहाकर बीएसपी और सेल को भारी लाभ अर्जित करवा रहे है, लेकिन जो बोनस बीएसपी व सेल के अन्य कंपनियों को दिया गया है उससे बीएमएस नाखुष हैै। बीएसपी प्रबंधन ने बिना एनजेसीसीए की बैठक मे निर्णय के अपना तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों के खाते में मात्र 23-23 हजार रूपये डाल रही है, हम इसका कडे षब्दों में निंदा करते हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रबंधन की हिटलर षाही को बीएमएस एवं संयंत्रकर्मी बर्दाष्त नही करेंगे। लगातार हम कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के हितो के लिए कार्य कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे.
अभी हमारा कार्यकाल एक वर्ष और बचा हुआ है। छोटे मकानों को ठेका श्रमिकों को लायसेंस में आबंटित करने बीएसपी प्रबंधन से कहा गया है चूंकि कर्मचारी निरंतर सेवानिव्रत हो रह है। उनमें अवैध कब्जा ना हो, और बीएसपी प्रबंधन को राजस्व का नुकसान ना हो, इन सभी चीजों को देखते हुए प्रबंधन से आग्रह है कि बीएसपी कर्मियों व पूर्व बीएसपी कर्मियां सहित ठेका श्रमिकों को आवास पूर्व में जैसे कम राषि जमा कराकर मकान लायसेंस में दिया गया था उसी प्रकार से इन ठेका श्रमिकों को भी मकान आबंटित किया जाये क्योंकि ठेका श्रमिक लाखों रूपये बीएसपी में जमा करके आवास लायसेंस पर नही ले सकता है.
बीएमएस की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि –
हमारे प्रयास से नये भर्ती युवाओं को भी एनक्यू4 टाईप मकान बीएमएस के सहयोग से ही आबंटित हो रहा है। पहले एक सिंगल कमरे का मकान आबंटित होता था जिसमें रहने में मुष्किल होता था। छोटे से लेकर 4 सौ स्क्वायर फीट के मकानों को 5 लाख रूपये जमा करने के बाद जो मकान लायसेंस में मिलता था हमारे अथक प्रयास से 2 सौ स्कवायर फीट के मकानों को मात्र ढाई लाख रूपये में आबंटित अब किया जा रहा है.
55 साल के बाद सभी के प्रयास से ‘ बीएमएस ‘ को बीएसपी में मान्यता मिली है. हमने जो घोषणा पत्र जारी किए थे, उसमें से काफी वादे पूरे हो चुके हैं. शेष जो बचे हैं, उसे भी जल्द पूरा कर लेंगे.
कर्मचाररियों के हित व सेवा के लिए ‘ बी एम एस ‘ हमेशा खड़ा है.
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर सिंह और महासचिव चन्ना केशवलू ने
कहा –
‘ बी एम एस ‘ में कोई दो फाड़ नहीं हुआ है. यह अनुशाषित यूनियन है. जिन लोगों ने भ्रष्टाचार व अनियमितता की है. हमने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है.
हमारी जीत का अर्थ है कि ‘ बी एम एस ‘ लगातार श्रमिकों के हित में कार्य कर रही है और आगे भी करेगी.
🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)