- Home
- Chhattisgarh
- मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

जनवरी में मध्य प्रदेश की सर्दी रोजाना नए रंग दिखा रही है. प्रदेशवासी रात को ही नहीं बल्कि दिन में भी खूब कंपकंपा रहे हैं. प्रदेश में हुई बारिश के कारण कंपकपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार रात भोपाल के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिसके चलते राजधानी में ठंडक काफी ज्यादा बढ़ गई है. इधर, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल सकता है. दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है.
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव को देखते हुए एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक, भोपाल, रीवा शहडोल, सागर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदा पुरम बैतूल, खंडवा और इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना, बढ़ सकती है ठंड
छत्तीसगढ़ में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल सकता है. दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है. फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में कंपकंपाने वाली ठंड ने दस्तक दे चुकी है. वहीं सर्द हवाओं और कोहरे की वजह से जन जीवन भी काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में प्रदेश के मौसम में और परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)