- Home
- Chhattisgarh
- भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की हत्या का षड्यंत्र : इंस्टाग्राम में मिली हत्या के षड्यंत्र की जानकारी : कौन दिया सुपारी ❓
भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव की हत्या का षड्यंत्र : इंस्टाग्राम में मिली हत्या के षड्यंत्र की जानकारी : कौन दिया सुपारी ❓
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] :
▪️
विधायक देवेंद्र यादव की सुपारी देने का आया मैसेज…
▪️
जिससे 2 लाख रुपये में किया जा रहा था सौदा, उसने ही विधायक को मैसेज भेजकर किया खुलासा…
▪️
विधायक देवेंद्र यादव ने मामले की जांचकर की कारवाई की मांग. पूर्व में भी एक मामले में कर चुके हैं शिकायत…
▪️
आपतिजनक वीडियो के मामले में भी FIR के लिए किया आवेदन…
▪️
त्वरित कार्यवाही की मांग…


भिलाई शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. 22 जनवरी को विधायक देवेंद्र यादव के इंस्टाग्राम में अंकित कुमार के आईडी से वॉयस मैसेज मिला है, जिसमें मैसेज कर बताया गया है कि शुभम नामक युवक विधायक देवेंद्र यादव की हत्या का सुपारी उसे देना चाहता है.
वॉयस मैसेज में बताया गया है कि पावरहाउस स्टेशन में शुभम से मिला और शुभम ने उसे 500 रु. भी दिए और पुलिस वालों के लिए शराब की बोतल. शुभम ने अंकित से कहा कि 2 लाख रु. ले और देवेंद्र यादव की फोटो दिखाकर उसकी हत्या की बात कही है.
सारी बातों के दस्तावेज एवं वॉइस रिकार्डिंग एसपी कार्यालय में दे दी गई और आगे की कारवाही के लिए निवेदन किया गया है.
” इंस्टाग्राम में आए मैसेज के आधार पर मैंने पुलिस में इसकी शिकायत की है. चुनाव के समय भी मेरे नाम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था. शिकायत के बाद भी उस मामले में अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है “- देवेंद्र यादव
पता नहीं, मैंने भी सुना है. चेक कर रहा हूँ. पता चलेगा तो बताऊंगा – रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)