- Home
- Chhattisgarh
- राजनांदगांव : ओमप्रकाश शर्मा, अभिषेक शुक्ला, प्रीतिबाला लाटिया, दयालदास साहू और गिरधारी सहारे को ‘ राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न ‘ से सम्मानित ‘
राजनांदगांव : ओमप्रकाश शर्मा, अभिषेक शुक्ला, प्रीतिबाला लाटिया, दयालदास साहू और गिरधारी सहारे को ‘ राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न ‘ से सम्मानित ‘

राजनंदगांव [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है. कक्षा शिक्षण हो रोचक नवाचारी, गुणवत्ता पूर्ण हो शिक्षा सरकारी इस समूह का उद्देश्य है। इस समूह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचार करने वाले शिक्षकों को विगत आठ वर्ष से सम्मानित करने की परंपरा कायम की है. खासकर इस आयोजन में उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है ।जो अपनी शाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तो उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य कर रहे हैं परंतु सरकारी आयोजन में आज तक सम्मानित नहीं हुए हैं।

इसी पुनीत उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक समिट 2023 का आयोजन गत दिवस डाईट रायपुर में किया गया। इसमें राजनांदगांव जिले के पांच नवाचारी शिक्षकों को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है. गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए विषयगत कार्य एवं नवाचार,पाठ्य सहगामी गतिविधियों में बेहतर योगदान, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्य हेतु राजनांदगांव ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला भोथीपारकला के सहायक शिक्षक ओमप्रकाश साहू, डोंगरगढ़ ब्लाक से शासकीय प्राथमिक शाला नंबर -1 की शिक्षिका प्रीतिबाला लाटिया, ओपन केटेगरी वर्ग के अंतर्गत प्रकृति विज्ञान शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान हेतु अभिषेक शुक्ला शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला झिंझारी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव ब्लाक से शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव चारभांठा के सहायक शिक्षक दयालदास साहू और छुरिया ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला बिजेपार, छुरिया के सहायक शिक्षक गिरधारी सहारे को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पेन भेंट कर एक गरिमायी समारोह में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।

राजनांदगांव जिले से ओमप्रकाश साहू, अभिषेक शुक्ला और दयाल दास साहू को उनकी नवाचारी गतिविधियों की प्रस्तुति का अवसर भी मिला जिसकी काफी तारीफ हुई।
इस भव्य एवं शानदार कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी 2024 को आयोजित हुआ। जिसमे पूरे छ्त्तीसगढ़ राज्य से लगभग 150 शिक्षको को प्रमाण पत्र, मेमोंटो, पेन भेंट कर के उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया,साथ ही चुनिंदा शिक्षकों के कार्यों की प्रस्तुति हुई ।
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)