- Home
- Chhattisgarh
- ‘साहित्य सृजन परिषद्’ के त त्वाधान में सरस्वती जयंती व बसंत पंचमी : प्रथम सत्र में डॉ. महेशचंद्र शर्मा की 8वीं पुस्तक ‘ गागर में सागर’ पर समीक्षा संगोष्ठी : दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी.
‘साहित्य सृजन परिषद्’ के त त्वाधान में सरस्वती जयंती व बसंत पंचमी : प्रथम सत्र में डॉ. महेशचंद्र शर्मा की 8वीं पुस्तक ‘ गागर में सागर’ पर समीक्षा संगोष्ठी : दूसरे सत्र में कवि गोष्ठी.

भिलाई-दुर्ग [छत्तीसगढ़ आसपास न्यूज़] : 14 फरवरी बुधवार को सरस्वती जयन्ती एवं बसन्त पंचमी आदि अनेक साहित्यिक और सांस्कृतिक पर्व हैं। साहित्य सृजन परिषद् , भिलाई इसी दिन दोपहर ढाई बजे से दो सत्रों में दो कार्यक्रम आयोजित करेगी। पहले सत्र में सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् , राज्य अलंकरण प्राप्त साहित्यकार एवं नाट्यशास्त्री आचार्य डॉ महेशचन्द्र शर्मा की आठवीं पुस्तक गागर में सागर पर समीक्षा संगोष्ठी होगी। लगभग पाॅंच दशकों के पठन-पाठन, शोध और देश-विदेश के सफल सांस्कृतिक भ्रमणों के अनुभवों के सागर का सार इस किताब में है। इन्दिरा गान्धी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुलिस चौकी के पास,रामनगर , सुपेला, भिलाई में होनेवाले इस आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथाकार डॉ.परदेशीराम वर्मा जबकि वीणापाणि साहित्य समिति, दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा अध्यक्षता करेंगे।
‘साहित्य सृजन परिषद्’ के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ ने बताया कि श्रीमती प्रो.डॉ.नलिनी श्रीवास्तव एवं बेरला के वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. राजेन्द्र पाटकर “स्नेहिल” के समीक्षात्मक आलेखों के प्रस्तुतीकरण होंगे। शिक्षाविद् श्री काशीनाथ वर्मा एवं कवि श्री प्रकाश मण्डल विशेष अतिथि होंगे।
दूसरे सत्र में महत्त्वपूर्ण कवि गोष्ठी में उपस्थित सभी रचना कारों द्वारा अपनी प्रतिनिधि कविताओं का पाठ होगा. इस सत्र के मुख्यअतिथि कवि तुंगभद्र सिंह राठौड़ और अध्यक्षता ‘ छत्तीसगढ़ आसपास’ के संपादक प्रदीप भट्टाचार्य होंगे.
‘साहित्य सृजन परिषद्’ की उपाध्यक्षा व कवयित्री नीता कम्बोज ‘ शीरी ‘ कवि गोष्ठी की संचालन करेंगी.

आयोजक समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘ सब्र’ ने साहित्य रसिकों से गरिमामयी उपस्थिति और साहित्य का आनंद लेने का अनुरोध किया है.
🟥🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)