- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सुप्रीम कोर्ट के वारंट का झांसा दे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट से ठगी, 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 49 लाख लूटे
सुप्रीम कोर्ट के वारंट का झांसा दे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट से ठगी, 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 49 लाख लूटे

दुर्गः छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में आरोपियों ने एक कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी कर दी है। यह वारदात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की है। यहां सुप्रीम कोर्ट के वारंट का झांसा देकर साइबर ठगों ने 49 लाख की साइबर ठगी कर ली। ठगी का समझ आने के बाद पीड़ित ने भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
दरअसल, यह वारदात भिलाई सेक्टर के रहने वाले इंद्रप्रकाश कश्यप को के साथ हुई है। वह पश्चिम बंगाल के खड़कपुर स्थित रश्मि ग्रुप आफ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट भी है। पीड़ित इन्द्र प्रकाश कश्यप को फोन पर धमकी देकर 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। साथ ही 49 लाख रुपए की ठगी कर ली।
अनजान कॉल उठाते ही उड़ होश
इंद्रप्रकाश कश्यप प्राइवेट कंपनी रश्मि ग्रुप कंपनी पश्चिम बंगाल के खड़कगपुर में अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने दुर्ग पुलिस को लिखित में शिकायत दी कि 7 नवंबर को खड़कपुर पश्चिम बंगाल में थे। तभी अचानक एक अनजान नंबर से उनके पास फोन आया।फोन पर बात करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से सिम जारी करवाकर 29 लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे गए हैं,इसके बाद आरोपी ने मुंबई के कथित साइबर ब्रांच का अधिकारी को फोन ट्रांसफर किया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)