• Chhattisgarh
  • भाजपा दुर्ग और भिलाई जिला अध्यक्ष की घोषणा : दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन बने : प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ यही पार्टी के अनुशासन को दर्शाता है

भाजपा दुर्ग और भिलाई जिला अध्यक्ष की घोषणा : दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक और भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन बने : प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ यही पार्टी के अनुशासन को दर्शाता है

2 years ago
793

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [दुर्ग- भिलाई]

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव अंतर्गत दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम घोषणा को लेकर भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ दुर्ग जिला निर्वाचन अधिकारी एवं दुर्ग संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के मुख्य आतिथ्य और निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, ईश्वर साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सावलाराम डहरे, जिला सह निर्वाचन अधिकारी उषा टावरी, भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये, डॉ. मानसी गुलाटी, उपस्थित रहे।

सैकड़ो कार्यकर्ताओं के बीच जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी ने जिला अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र कौशिक के नाम की घोषणा की। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया।

घोषणा से पूर्व भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी और जिला चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र वर्मा का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है, इस कार्यकाल में दुर्ग जिले ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किये। जिले की 5 में से 4 विधानसभाओं में जीत, लोकसभा में रिकॉर्ड तोड़ जीत, संगठन पर्व में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता अभियान में लक्ष्य से कहीं अधिक सदस्य बनाये। पार्टी का हर अभियान, कार्यक्रम, विरोध प्रदर्शन पूरी गंभीरता के साथ सफल हुआ। पूर्ण विजय तभी होगी जब पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा का होगा और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होना जरूरी है। संगठन पर्व के माध्यम से अच्छा और कुशल नेतृत्व देने जा रही है। जितेंद्र वर्मा ने जिला अध्यक्ष रहते अच्छी टीम भावना के साथ काम किया। समन्वय के साथ सबको साथ लेकर काम किया जिसका परिणाम रहा कि दुर्ग जिले का परचम अब हर जगह लहराने लगा है। अब नए जिला अध्यक्ष के लिए भी एक नई चुनौती रहेगी कि कैसे पुराने कीर्तिमानों को तोड़कर नया लक्ष्य बनाएं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में पूरी कांग्रेस पार्टी की सरकार दुर्ग जिले से संचालित होती थी और उस सरकार को उखाड़ फेंकने में महत्वपूर्ण भूमिका दुर्ग जिले ने निभाई है दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं ने हमेशा अपनी मेहनत और ताकत से सिर्फ एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए सारे कार्यक्रम को सफल बनाए हैं। आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में सबका दायित्व है कि हर जगह पार्टी की जीत सुनिश्चित हो।

जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव शांति और उत्साह से हुआ इसके बाद जिले के चुनाव में भी निर्वाचन की प्रक्रियाएं तीन चरण में चली 127 सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं से चर्चाएं की गई, उनसे नाम लेकर प्रदेश नेतृत्व में चर्चा हुई, फिर शीर्ष नेतृत्व में भी चर्चा के बाद नाम तय हुआ। अब कार्यकर्ताओं का समय आ गया है नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ना चाहेगा पार्टी जिसे भी टिकट दे आप सभी का दायित्व है उसे चुनाव जीता कर लाना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से काम करने के कारण कांग्रेस की जड़ों को दुर्ग जिले से उखाड़ कर फेंका है। पार्टी ने मुझे जिला अध्यक्ष के रूप में जब दायित्व दिया तो प्रदेश के सारे बड़े कांग्रेस के नेता इसी जिले से आते थे चार-चार मंत्री विधायक स्वयं मुख्यमंत्री इसी जिले में थे उसके बावजूद सभी ने कड़ी मेहनत करके प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाने में अपनी भूमिका निभाई। संगठन चुनाव के समय लक्ष्य से 5 प्रतिशत ज्यादा और 96 प्रतिशत ऑनलाइन मोड से सदस्यता कराई, वह भी एक रिकॉर्ड है। ना भूतो ना भविष्यति ऐसा रिकॉर्ड टूट न पाएगा।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इस अवसर पर कहां की आज पार्टी ने मुझसे छोटे कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है इसके लिए मैं हृदय से धन्यवाद सिर्फ प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। पार्टी का हर कार्यकर्ता बहुमूल्य है और उनके दायित्व के अनुरूप उन्हें अपनी भूमिका निभानी होगी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय का स्वप्न अंत्योदय के लक्ष्य पर हर कार्यकर्ताओं को चलना होगा और पार्टी की ताकत को बढ़ानी होगी।

ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि संगठन में गाइडलाइन के अनुरूप दायित्व बदलाव होता रहता है। नए जिला अध्यक्ष के साथ काम करने में सभी एक सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका तय करें।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि आज की ऐतिहासिक उपस्थिति और माहौल बताता कि दुर्ग में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होकर रहेगा और एक अनुभवी व्यक्ति जिला अध्यक्ष बन रहा है तो संगठन के कार्य आसानी से होंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 45 साल के अंदर के युवाओं को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया। उनके जोश और कार्यशैली से पार्टी और नए आयाम को प्राप्त करेगी।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि पार्टी को अपना एक नया अध्यक्ष मिलेगा। कार्य करने में और अधिक कुशलता प्राप्त होगी हम सभी आपसी तालमेल बनाकर पार्टी को और अधिक ऊंचाई की ओर लेकर जाएंगे।

जिला चुनाव सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया।

सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री रोहित साहू बोधन यादव, आशीष निमजे, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रमोद नेमा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सह सोशल मीडिया संयोजक नारायण दत तिवारी, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, हरीश चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, हेमंत सिन्हा, शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख, राजू जंघेल, अनुपम साहू, रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, धर्मेंद्र सिन्हा, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, कृष्णा पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, रोहित राजपूत, फते लाल वर्मा, गिरेश साहू, कृष्णा पटेल, जितेंद्र यादव, आसिफ अली, रीता मेश्राम, किशोर चंद्राकर, खिलावन वर्मा, विपिन बोहरा, अजय तिवारी, संतोष सोनी, बानी सोनी, चैनसुख भट्टड, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, जीत हेमचंद यादव, धर्मेंद्र यादव, अबीर गोयल, दिलीप देशमुख, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, शारदा गुप्ता, पदमा देवांगन, मंजू पांडे, श्वेता ताम्रकार, लीला देवांगन, कुमारी साहू, विद्या नामदेव, नवीन यादव, बसंत चौहान, अनूप यादव, प्रमोद बाघ, राजेश सिंह राजपूत, नवीन चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भिलाई : भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा हो गई। आज दोपहर प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित संगठन के जिला कार्यालय में उनके नाम की अधिकृत घोषणा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने दिल्ली से पहुंचे बंद लिफाफे को खोलकर पुरुषोत्तम देवांगन को भिलाई जिला भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया।
भिलाई जिला भाजपा के लिए अध्यक्ष की दौड़ में पुरुषोत्तम देवांगन ने बाजी मारी है। बताते हैं नए जिला अध्यक्ष के लिए प्रदेश संगठन की ओर से तीन नाम का पैनल दिल्ली भेजा गया था। जिसमें पुरुषोत्तम देवांगन के साथ ही निवृत्तमान अध्यक्ष

महेश वर्मा और अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का नाम शामिल रहने की चर्चा थी। दिल्ली से अंतिम निर्णय के बाद बंद लिफाफे में कैद नए जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान पर्यवेक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने किया। नए अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन पिछली जिला कार्यकारणी में उपाध्यक्ष थे। इससे पहले भी वे जिला व मंडल संगठन में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं। कभी पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के करीबियों में रहे पुरुषोत्तम देवांगन का फिलहाल वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मजबूत राजनीतिक जुड़ाव बना हुआ है। चर्चा है कि विधायक रिकेश सेन की जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र पसंद पुरुषोत्तम देवांगन थे। जबकि सरोज पाण्डेय की ओर से अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और सांसद विजय बघेल खेमे से निवृतमान अध्यक्ष महेश वर्मा का नाम आगे किए जाने की चर्चा थी।

०००००

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन