- Home
- Chhattisgarh
- ‘निर्झरा’ की लेखिका रजनी नेलसन की कृति को पढ़कर अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा…रजनी नेलसन को डॉ. सोनाली चक्रवर्ती के समाज के हित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों ने इतना अधिक प्रेरित किया कि किताब लिखी ‘निर्झरा’
‘निर्झरा’ की लेखिका रजनी नेलसन की कृति को पढ़कर अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा…रजनी नेलसन को डॉ. सोनाली चक्रवर्ती के समाज के हित में निरंतर किए जा रहे प्रयासों ने इतना अधिक प्रेरित किया कि किताब लिखी ‘निर्झरा’

निर्झरा यह किताब लिख डाली , भूतपूर्व प्राचार्या ,शिक्षा विभाग श्रीमती रजनी नेलसन जी ने अपनी आदर्श एवं गुरु मां का दर्जा देकर डॉ सोनाली चक्रवर्ती को उनके आदर ,सम्मान एवं प्रशंसा में –
दोस्तों,
– आदर:का अर्थ है किसी के कर्मों या गुणों के प्रति सम्मान और प्रेम करना ।
– व
– सम्मान का अर्थ है किसी के कर्मों या गुणों के प्रति आदर और प्रेम।
– एवं
– प्रशंसा: का अर्थ है किसी के कर्मों या गुणों की सराहना करना।
क्योंकि जब आप किसी के कर्मो से प्रेरित हो जाते हो ,तो वह एक अलग स्तर तक आपको ले जाती है ठीक इसी तरह श्रीमती रजनी नेलसन जी को डॉ सोनाली चक्रवर्ती के समाज के हित में लगातार किए जा रहे प्रयासों ने इतना अधिक प्रेरित किया कि उन्होंने उनके लिए किताब लिख डाली जिसका शीर्षक दिया ” निर्झरा” !
निर्झरा का अर्थ होता है जो ऊंचे पर्वत से निरंतर बहने वाला झरना, जो निरंतर अपने कर्म पथ पर चल रही है पर साथ ही साथ जरूरत के अनुसार उनकी कल कल कि आवाज कभी बिलकुल शांत,तो कभी गंभीर,तो कभी संगीत,कभी नृत्य, तो कभी रुद्र ऐसे कई रूप, ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अपनो और औरों के लिए,समाज के लिए चल पड़ी है!
दोस्तों, समझिये इस ‘निर्झरा’ के अद्भुत लेख को एवं रजनी नेलसन की लेखनी को…



👉▪️ ‘निर्झरा’ का विमोचन बीते दिनों ‘स्वयंसिद्धा’ के 15वें स्थापना दिवस पर ‘ आदिवासी सैनिक संस्थान दिल्ली’ की अध्यक्ष, राजमाता फुलवादेवी कांगे के कर कमलों द्वारा किया गया
[ विमोचन के अवसर पर कृतिकारा रजनी नेलसन के साथ ‘स्वयंसिद्धा’ की प्रमुख डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, ‘स्वयंसिद्धा’ के प्रबंधक संदीप चक्रवर्ती, कथाकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई इस्पात संयंत्र ईडी माइंस के बीके गिरी, ईडी सामग्री प्रबंधन एके चक्रवर्ती, ‘सेफी’ एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर और महासचिव परविंदर सिंह ग्रेवाल उपस्थित थे ]
• संपर्क-
• 91098 33227
•••
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)