- Home
- Chhattisgarh
- ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउदेशीय संस्था’ : राज्य स्तरीय सामाजिक संस्था का पंजीकृत होने के बाद संस्थापक सदस्यों की पहली कार्यकारिणी बैठक : समिति गठित : शानू मोहनन सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपासना साहू सचिव बनी
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउदेशीय संस्था’ : राज्य स्तरीय सामाजिक संस्था का पंजीकृत होने के बाद संस्थापक सदस्यों की पहली कार्यकारिणी बैठक : समिति गठित : शानू मोहनन सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपासना साहू सचिव बनी

▪️ ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउदेशीय संस्था’ [पंजीकृत] के संस्थापक सदस्यों की पहली बैठक : इंडियन कॉफी हाउस, सेक्टर-10, भिलाई में
‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [इंडियन कॉफी हॉउस : सेक्टर-10, भिलाई]

भिलाई : 13 अप्रैल, 2025 : ‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउदेशीय संस्था’ की पहली बैठक संपन्न हुई. शासन से संस्था पंजीकृत होने के बाद संस्थापक सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई. संस्थापक सदस्या एवं महिला उत्थान के लिए निरंतर सामाजिक कार्य कर रही शानू मोहनन को अध्यक्ष बनाया गया और भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्या, पूर्व पार्षद व समाजसेवी श्रीमती उपासना साहू सचिव बनी.
नवनियुक्त शानू मोहनन ने बैठक को संबोधित करते हुए बोली कि-

▪️ पहली बैठक पहला उद्बोधन, नव निर्वाचित अध्यक्ष शानु मोहनन
‘अखिल भारतीय उत्कृष्ट बहुउदेशीय संस्था’ का शासन से पंजीयन हो चुका है. पंजीकृत नंबर है- 122202586572. संस्था का राज्य स्तरीय पंजीयन हुआ है. संस्था का मुख्य उद्देश्य ‘महिला उत्थान-बेटी बचाओ’ है. शानू मोहनन ने वर्ष भर होने वाले कार्यसूची की घोषणा की. कीर्ति शेष सम्मान समारोह, परशुराम जयंती के अवसर पर कलश का वितरण, ड्राइंग प्रतियोगिता, गर्मी में पशुओं को पानी पिलाने के लिए जगह-जगह टप की व्यवस्था करना, गर्मी में राहगीरों को पानी के बोतल का वितरण, सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए गाँव-गाँव जाकर देश भक्ति का जज्बा पैदा करना, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और एक घर-एक पेड़ लगाना एवं शिक्षण संस्थान व साक्षरता.
शानू मोहनन ने नई वर्किंग बॉडी {2025-2028} गठित करते हुए नामों की घोषणा की-

👉 {चित्र-1} सोनम गुप्ता द्वारा शेफाली भट्टाचार्य का अभिवादन {चित्र-2} अध्यक्ष शानू मोहनन और सचिव उपासना साहू
👉 {चित्र-3} सोनम गुप्ता और प्रदीप भट्टाचार्य {चित्र-4} सोनम गुप्ता और डॉ. गणेश पाण्डेय

👉 {चित्र-1} सोनम गुप्ता द्वारा विशालदीप नायर का स्वागत करते हुए… {चित्र-2} अभिलाषा मिश्रा और ए. विजय लक्ष्मी
👉 {चित्र-3} उपासना साहू, श्रागरिका पाड़ी, ममता गोस्वामी {चित्र-4} डॉ. गणेश पाण्डेय और डॉ. डीपी देशमुख.
सलाहकार-
* डॉ. डी पी देशमुख
* डॉ. हंसा शुक्ला
* प्रदीप भट्टाचार्य
* राजेंद्र नायर
• शानू मोहनन [अध्यक्ष]
• श्रागरिका पाड़ी [उपाध्यक्ष]
• उपासना साहू [सचिव]
• राजकुमार भल्ला [सह सचिव]
• विकास भट्टाचार्य [कोषाध्यक्ष]
• राजेश्वरी परगियानी [सदस्य]
• गोपी संतोष [सदस्य]
आमंत्रित सदस्य-
* रजनी विजय बघेल
* ममता गोस्वामी
* विशालदीप नायर
* शैलेंद्र शिंदे
सम्मानित कार्यकारिणी सदस्य-
* डॉ. गणेश कुमार पांडे
* सुनंदा चंद्राकर
* ए. विजय लक्ष्मी
* धनलक्ष्मी देवांगन
* अभिलाषा मिश्रा
* रिंकू भट्टाचार्य
* सोनम गुप्ता
* शैलजा नायर
* संजू साहू
* सौरभ पिल्ले
* अभिषेक गुप्ता और
* श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य.

▪️ शानू मोहनन और शेफाली भट्टाचार्य
स्वागत उद्बोधन और आभार व्यक्त शानू मोहनन ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)