- Home
- Chhattisgarh
- इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड : अप्रैल-2025 में संस्था के सदस्य सेवानिवृत्त कर्मियों को ससम्मान दी गई विदाई : सोसाइटी की उन्नति में वरिष्ठ सदस्यों का सर्वाधिक योगदान- बृजबिहारी मिश्र, अध्यक्ष
इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड : अप्रैल-2025 में संस्था के सदस्य सेवानिवृत्त कर्मियों को ससम्मान दी गई विदाई : सोसाइटी की उन्नति में वरिष्ठ सदस्यों का सर्वाधिक योगदान- बृजबिहारी मिश्र, अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़ आसपास’ [भिलाई]
भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में एक आयोजन में सोसाइटी के माह अप्रैल या उसके पूर्व सेवानिवृत्त हुए बीएसपी के सदस्य कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। सोसाइटी के अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने इन सदस्य कर्मियों को शाल/श्रीफल और उनकी जमा पूंजी का चेक देकर सम्मानित किया।
इस दौरान रिटायर कर्मियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि सोसाइटी की उन्नति में हमारे वरिष्ठ कर्मियों का सबसे ज्यादा योगदान है। इसलिए सोसाइटी से वरिष्ठ कर्मियों का रिश्ता हमेशा बना रहेगा। उन्होंने सभी रिटायर कर्मियों को सुखद व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान रिटायर हुए कर्मियों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की और सम्मान के लिए आभार जताया। मैकेनिक से सुब्रत हालदार ने कहा कि जब कभी भी विपरीत परिस्थितियां आईं तो हमारी सोसाइटी ने आगे बढ़ कर सहारा दिया।
प्लांट गैरेज से एम मधु बाबू ने कहा कि सोसाइटी की कार्यप्रणाली हमेशा से बेहतर रही है, इसलिए पूरे सेवाकाल में कभी भी लोन निकालने या किसी अन्य कामकाज में यहां के स्टाफ ने हमेशा तत्परता दिखाई। कार्यक्रम में मौजूद रिटायर कर्मियों में मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल से सिंगार सिंह, फिरोज हुसैन, रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग से गोपाल प्रसाद, ब्लास्ट फर्नेसेस से सुरेश, एलपीएस राठौर,विजिलेंस से विनोद कुमार सिंह, टेलीकम्युनिकेशन से सुनील सोनी, कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से कार्तिक दास, मेडिकल से बी. कर चंडी बाबू, एसपी चौरे, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से रेख राम, इंस्ट्रूमेंटेशन से कन्हैया लाल, मशीन असेंबलिंग और री-इंजीनियरिंग शॉप (मार्स) से आशाराम यादव, खेमचंद चौधरी, दल्ली मैकेनिक माइंस से वी. मूर्ति, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से लीलाधर वाहने, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से शत्रुघ्न बोहरा और यूनिवर्सल रेल मिल से के. जोसेफ राजू शामिल हैं.


इस अवसर पर संचालक मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत कौर, अमिताभ वर्मा,हरिराम यादव,श्रीमती नीरजा शर्मा,विनोद वासनिक, जेके गहिने और पवन कुमार साहू सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
आभार व्यक्त संस्था के संचालक कुलेश्वर चंद्राकर ने किया.
🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)