- Home
- Chhattisgarh
- प्रसारण : आकाशवाणी रायपुर से सुप्रसिद्ध कथाकार डॉ. चंद्रिका चौधरी की कहानी ‘अंतराल के बाद’ का प्रसारण 2 जून को प्रात: 8.30 बजे : ‘कथायन’ में प्रसारित होने वाली यह कहानी स्त्री जीवन के बंधन और उन बंधनों की जकड़न से टूटती उसकी जिजीविषा पर लिखी गई है..
प्रसारण : आकाशवाणी रायपुर से सुप्रसिद्ध कथाकार डॉ. चंद्रिका चौधरी की कहानी ‘अंतराल के बाद’ का प्रसारण 2 जून को प्रात: 8.30 बजे : ‘कथायन’ में प्रसारित होने वाली यह कहानी स्त्री जीवन के बंधन और उन बंधनों की जकड़न से टूटती उसकी जिजीविषा पर लिखी गई है..

डॉ. चंद्रिका चौधरी की कहानी अंतराल के बाद स्त्री जीवन के बंधन और उन बंधनों की जकड़न से टूटती उसकी जिजीविषा की कहानी है । जीने का सहज बोध, थोपी गई दूसरों की इच्छाओं और अपेक्षाओं के सामने नतमस्तक होकर किस तरह मौन हो जाता है ? स्त्री अस्मिता की तलाश की एक बेचैन कोशिश है यह कहानी । कथा नायिका मालती के माध्यम से स्त्री-जीवन को बाँधने वाले कई बंधनों में से एक बंधन की गाँठ दिखाने की कोशिश करती कहानी ‘अंतराल के बाद’ पाठकों से मौन वार्ता करती नज़र आती है ।
गौरतलब हो कि इसके पहले भी डॉ. चंद्रिका चौधरी की कहानी ‘चूड़ीवाला पिता’ और ‘क्षितिज तक जाती नज़रें’ का प्रसारण, प्रसार भारती आकाशवाणी रायपुर द्वारा हो चुका है । वे वर्तमान में स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, जिला -महासमुंद छत्तीसगढ़ में हिंदी विषय की सहायक प्राध्यापक हैं । उनकी कविताओं, लघुकथाओं और कहानियों का प्रकाशन निरंतर राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक पत्रिकाओं में होता रहता है.

▪️ पूरी कहानी 2 जून को सुनिए आकाशवाणी रायपुर से. मोबाइल ऐप पर और MW 981 KHZ पर अवश्य सुने एवं अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराएं.
▪️▪️▪️
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)