अब मिनटों में Flipkart से मिलेगा ₹1,00,000 तक का पर्सनल लोन, जानिए पात्रता, प्रोसेस और जरूरी दस्तावेज

Flipkart Personal Loan: अब फ्लिपकार्ट सिर्फ एक शॉपिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह जल्द ही अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है. ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के रूप में कार्य करने की अनुमति मिल गई है. इसका मतलब यह है कि अब फ्लिपkart अपने यूज़र्स और विक्रेताओं को सीधे ऋण देने का अधिकार रखता है.
इस सुविधा के बाद अब ग्राहक न केवल प्रोडक्ट्स खरीद पाएंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर फ्लिपkart से सीधे पर्सनल लोन भी ले सकेंगे.
किस तरह मिलेगा लोन? (Flipkart Personal Loan)
फ्लिपkart ने पर्सनल लोन सेवाएं देने के लिए एक्सिस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी की है. ग्राहक फ्लिपkart की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप से सीधे इस लोन सुविधा का लाभ ले सकेंगे.
किन्हें मिलेगा लोन? (Flipkart Personal Loan)
फ्लिपkart से पर्सनल लोन लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- लोन की अवधि पूरी होने तक उम्र 21 से 55 साल के बीच होनी चाहिए.
- मासिक आय कम से कम ₹20,000 होनी जरूरी है.
- अच्छे CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को प्राथमिकता मिलेगी.
जरूरी दस्तावेज़ (Flipkart Personal Loan)
लोन के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ बेसिक डॉक्युमेंट्स अपलोड या प्रस्तुत करने होंगे:
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड (KYC के लिए)
- जन्मतिथि प्रमाण
- बैंक अकाउंट डिटेल्स
- पैन और आधार लिंक होना जरूरी है (e-KYC के लिए)
कितना लोन मिलेगा? (Flipkart Personal Loan)
फ्लिपkart द्वारा दी जाने वाली पर्सनल लोन की राशि इस प्रकार है:
- न्यूनतम लोन राशि: ₹50,000
- अधिकतम लोन राशि: ₹10,00,000
हालांकि यह सीमा ग्राहक की योग्यता, सिबिल स्कोर और आय के अनुसार तय की जाएगी.
लोन का पैसा कैसे मिलेगा और कहां उपयोग होगा? (Flipkart Personal Loan)
फ्लिपkart से अप्रूव हुआ लोन सीधे ग्राहक के सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इस पर्सनल लोन का उपयोग आप कई कार्यों में कर सकते हैं:
- घर की मरम्मत या नवीनीकरण
- शिक्षा और बच्चों की फीस
- शादी या पारिवारिक समारोह
- ट्रैवल या हॉलीडे
- मेडिकल इमरजेंसी
- डेली खर्चों के लिए भी उपयोग संभव
Flipkart का फोकस: सिर्फ ग्राहक नहीं, विक्रेताओं के लिए भी अवसर
हालांकि फिलहाल यह सुविधा व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए शुरू की जा रही है, लेकिन फ्लिपkart आने वाले समय में बिजनेस लोन या वर्किंग कैपिटल फाइनेंसिंग जैसे प्रोडक्ट्स भी अपने प्लेटफॉर्म पर विक्रेताओं के लिए ला सकता है.
इस कदम से छोटे व्यापारी, ऑनलाइन सेलर्स और MSMEs को भी डिजिटल लोन की सुविधा का लाभ मिल सकता है.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)