- Home
- Chhattisgarh
- ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग’ : समाज की कार्यकारिणी बैठक ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन में समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई : समाज द्वारा युवक- युवती परिचय सम्मेलन 7 सितम्बर, 2025 को होगा
‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज भिलाई-दुर्ग’ : समाज की कार्यकारिणी बैठक ‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन में समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई : समाज द्वारा युवक- युवती परिचय सम्मेलन 7 सितम्बर, 2025 को होगा

👉 • ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ की बैठक के प्रारंभ में पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे और समाज रत्न योगेंद्र पाण्डेय ‘मुन्ना’ को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई
छत्तीसगढ़ आसपास
14 जुलाई, 2025
भिलाई-दुर्ग : ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ की कार्यकारिणी बैठक {‘ब्रह्मप्रकाश’ भवन, स्मृति नगर, नेहरू नगर, भिलाई} सम्पन्न हुई. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्र ने की. बैठक के प्रारंभ में समाज के दो समाजरत्न अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे और समाजसेवी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी योगेंद्र पाण्डेय ‘मुन्ना भैय्या’ को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके तैल चित्र पर सदस्यों ने पुष्पांजलि दी.

👉 • पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाज के सदस्य
समाज के महासचिव रामलखन मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि-


समाज के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रम, ‘ब्रह्मप्रकाश’ पत्रिका विमोचन की जानकारी दी. विगत कार्यक्रम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की.
प्रभुनाथ मिश्र ने कहा कि-

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समाज के प्रतिभावन बच्चों को, जिन्होंने समाज के साथ छत्तीसगढ़ ही नहीं देश का नाम रौशन किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा. विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 7 सितम्बर, 2025 को किया जाएगा.
बैठक में समाज के पदाधिकारी जेएन तिवारी, सुनील मिश्र, गणेश शुक्ला और रामबिहारी मिश्रा ने भी संबोधित करते हुए बोले कि – ‘आज हमारे समाज के बच्चे हर क्षेत्र में सफल होकर समाज का नाम रौशन कर रहे हैं’. समाज के निशु पांडे ने एक शानदार कविता की प्रस्तुति देकर सबका मन-मोह लिया.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभुनाथ मिश्र, रामलखन मिश्र, चंद्रशेखर पांडे, विष्णु पाठक, नागेंद्र पांडे, संजय पांडे, सुभाष चंद्र तिवारी, गणेश शुक्ला, दिनेश मिश्र, जगत नारायण तिवारी, महेश तिवारी, संजय मिश्रा, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, शंकर चरण पांडे, उमेश शुक्ला, कैलाश पाठक, राधाकृष्ण पांडे, नर्मदा प्रसाद मिश्र, सुनील मिश्र, राम विलास मिश्र, मनीष पांडे, रविशंकर मिश्र, निशु पांडे, हरे कृष्ण पांडे, राजेंद्र दुबे, रामबिहारी मिश्रा, रविंद्र शुक्ला, सुधांशु तिवारी, एमके शुक्ला और दीपक मिश्रा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे.
संचालन एवं आभार व्यक्त ‘सरयूपारीण ब्राह्मण समाज’ के महासचिव रामलखन मिश्र ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)