- Home
- Chhattisgarh
- ▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…
▪️ छत्तीसगढ़ आसपास ▪️ संयंत्र की खबरें…

▪️
चितरंजन महापात्र ने भिलाई इस्पात संयंत्र का निदेशक प्रभारी का पदभार संभाला

चितरंजन महापात्र ने 15 जुलाई, 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया है.
▪️
सेल कहानी लेखन प्रतियोगिता-2025 : हिंदी लेखन में लखनऊ उत्तरप्रदेश की कीर्ति सिंह और अंग्रेजी लेखन में बंगलुरु कर्नाटक की चंचला बोरा को डायमंड पुरुस्कार मिला



▪️
भिलाई इस्पात संयंत्र ने 17वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 में 8 पदकों के साथ जीता विजेता का खिताब : प्रदेश के 13 जिलों से कुल 115 मुक्के बाजों ने भाग लिया था

भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ के अंतर्गत कार्यरत बीएसपी बॉक्सिंग क्लब की सब-जूनियर टीम ने 17वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 पॉइंट्स के साथ विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता बिलासपुर के रेलवे स्टेडियम में बिलासपुर एमेच्योर मुक्केबाजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के 13 जिलों से कुल 115 मुक्केबाजों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की सब जूनियर टीम ने भाग लिया और जिसमें 9 मुक्केबाजों की टीम ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर विजेता का ख़िताब जीतने में कामयाबी पाई। प्रतिभागी मुक्केबाजों में दिव्यम खोब्रागड़े, निर्भय चौधरी, नमन कु. साव एवं नितिश कु. साव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वहीं समीर शर्मा, चितेश्वर एवं अनुज साव ने रजत पदक और युवराज पंडित ने कांस्य पदक जीतकर भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रौशन किया।
इसके अतिरिक्त इस प्रतियोजिता में 11 पॉइंट्स के साथ रायपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब भी प्राप्त किया।
भिलाई इस्पात संयंत्र की सब जूनियर टीम की इस उपलब्धि पर बीएसपी बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष, ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी, उप महाप्रबंधक (एससी एंड सीए) श्री राजेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष (बॉक्सिंग क्लब) श्री रजनीश सिंह तथा सचिव (बॉक्सिंग क्लब) श्री तीरथ राउत, टीम के प्रशिक्षक श्री तीरथ राउत तथा सी.एम. ठाकुर सहित भिलाई स्टील प्लांट मुक्केबाजी क्लब के सभी सदस्यों एवं छत्तीसगढ़ मुक्केबाजी संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
▪️
‘भारत वन’ परियोजना स्थल पर भिलाई महिला समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ


सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत ग्राम नेवई में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के समीप विकसित किए जा रहे ‘भारत वन’ परियोजना स्थल पर 16 जुलाई 2025 को भिलाई महिला समाज द्वारा बीएसपी- सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता गिरी, श्रीमती छवि निगम एवं श्रीमती पूनम कुमार, सचिव श्रीमती सोनाली रथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रूमा दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहीं। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस सामूहिक प्रयास में अपनी सहभागिता निभाई।
उल्लेखनीय है कि ‘भारत वन’ परियोजना का क्रियान्वयन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एनवायरो क्रिएटर्स फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत ग्राम नेवई में 17 एकड़ भूमि पर 114 प्रजातियों के एक लाख आठ हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जैव विविधता को सुदृढ़ किया जा सके।
महिला समाज की पदाधिकारियों ने ‘भारत वन’ को सामुदायिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया और संयंत्र प्रबंधन को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह क्षेत्र पूर्व में कचरे का डंपिंग ग्राउंड हुआ करता था, जिसे अब एक हरित वन क्षेत्र में रूपांतरित कर पर्यावरणीय पुनर्स्थापन का प्रेरणास्रोत बनाया जा रहा है। इस परियोजना में दो तालाब, एक एम्फीथिएटर, सोलर पैनल, पेयजल सुविधा, शौचालय, जंगल सूचना बोर्ड, भ्रमण हेतु 3 किलोमीटर का पैदल ट्रैक, पार्किंग क्षेत्र तथा सम्पूर्ण परिसर की चेन लिंक फेंसिंग जैसी सुविधाओं का विकास भी प्रस्तावित है।
विदित हो कि इस परियोजना का भूमिपूजन दिनांक 27 अप्रैल 2025 को कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता एवं ‘मियावाकी मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में विख्यात डॉ. राधाकृष्णन नायर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था।
इसी क्रम में दिनांक 17 जुलाई 2025 को संयंत्र के ऑफिसर एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सेवा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)