- Home
- Chhattisgarh
- एक शाम कविता के नाम : ‘अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन’ 17 सितम्बर, 2025 को भिलाई निवास के ‘बहुउद्देशीय सभागार’ में संध्या 7.30 बजे से : आमंत्रित हैं देश के नामचीन कवि/कवयित्री- अनिल अग्रवंशी, शशिकला सुरेंद्र दुबे, डॉ. सरिता शर्मा और सरदार मंजीत सिंह
एक शाम कविता के नाम : ‘अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन’ 17 सितम्बर, 2025 को भिलाई निवास के ‘बहुउद्देशीय सभागार’ में संध्या 7.30 बजे से : आमंत्रित हैं देश के नामचीन कवि/कवयित्री- अनिल अग्रवंशी, शशिकला सुरेंद्र दुबे, डॉ. सरिता शर्मा और सरदार मंजीत सिंह

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
श्रीश्री विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित ‘अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन’ में 17 सितम्बर, 2025 को ‘भिलाई निवास’ के ‘बहुउद्देशीय सभागार’ में संध्या 7.30 बजे से होने जा रहे कवि सम्मेलन में अनिल अग्रवंशी [नई दिल्ली], डॉ. सरिता शर्मा [नई दिल्ली], सरदार मंजीत सिंह [फरीदाबाद, उत्तरप्रदेश] और छत्तीसगढ़-रायपुर से शशिकला सुरेंद्र दुबे कविगण हास्य-व्यंग्य की छठा बिखरेंगे.
भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएं एवं राजभाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस “अखिल भारतीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन” के इस गौरवशाली कवि सम्मेलन में ख्यातिनाम कवि अनिल अग्रवंशी अपनी रचनाओं से हास्य के नए आयाम व व्यंग्य के नए प्रतिमान रचेंगे. चर्चित कवयित्री श्रीमती शशिकला सुरेंद्र दुबे इस काव्य संध्या की विशेष आकर्षण रहेंगी. बहुचर्चित हास्य व्यंग्य कवयित्री श्रीमती सरिता शर्मा समकालीन परिदृश्यों पर अपने तीखे धारदार व्यंग्य व गुदगुदाते हास्य से कार्यक्रम को आनंदित करेंगी और सरदार मंजीत सिंह इस आयोजन को नया आयाम प्रदान करते हुए, अपने निराले अंदाज से जीवन मूल्यों पर आधारित व्यंग्य प्रस्तुत करेंगे.
देश के ये नामचीन कविगण इस संध्या में तत्कालीन घटनाओं के सूक्ष्म आकंलन, भावप्रवणता, संवेदनशीलता, शब्दों का चयन व तथ्यों की मार्मिकता को अपने विशेष अंदाज़ में प्रस्तुत कर प्रेम, भातृत्व तथा मानवीय संबंधों पर अपनी पैनी शैली का परिचय देकर काव्य संध्या के वातावरण को सरस बनायेंगे.
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा इस काव्य संध्या में रुचि रखने वाले सुधिजनों को सादर आमंत्रित किया है.

प्रवेश नि:शुल्क है.
🙏
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)