- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नक्सलियों के सरेंडर से बौखलाया माओवादी संगठन : केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने रूपेश और सोनू को बताया गद्दार, कहा – कुछ लोगों के सरेंडर से नहीं मानेंगे हार, गद्दारों को मिलेगी सजा
नक्सलियों के सरेंडर से बौखलाया माओवादी संगठन : केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने रूपेश और सोनू को बताया गद्दार, कहा – कुछ लोगों के सरेंडर से नहीं मानेंगे हार, गद्दारों को मिलेगी सजा
8 months ago
324
0

जगदलपुर। नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू और केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद माओवादी संगठन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोनू और रूपेश के आत्मसमर्पण से बौखलाए माओवादी, केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर सोनू और रूपेश को गद्दार बताया है।
अभय ने कहा, माओवादी संगठन में रहते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ वेणुगोपाल लगातार संगठन की आलोचना कर रहे थे। अन्य माओवादियों को गुमराह कर सरेंडर कराया गया है। माओवादी केंद्रीय समिति ने आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों का बहिष्कार किया है।
केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने कहा, कुछ लोगों के आत्मसमर्पण करने से संगठन की हार नहीं होगी। सोनू और रूपेश के आत्मसमर्पण करने से संगठन में गंभीर संकट उत्पन्न हुआ है। उन्होंने गद्दारों को सजा देने की बात भी कही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)