- Home
- Chhattisgarh
- साक्षरता मित्र मंच : साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा को कीर्तिशेष विजय शंकर चौबे ‘साक्षरता सम्मान’ से सम्मानित किया गया
साक्षरता मित्र मंच : साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा को कीर्तिशेष विजय शंकर चौबे ‘साक्षरता सम्मान’ से सम्मानित किया गया

👉 • डॉ. परदेशीराम वर्मा को भिलाई नगर परियोजना के सफल संचालन एवं प्रेरक लेखन के लिए कीर्तिशेष विजयशंकर चौबे सम्मान प्रदान करते हुए अतिथि
भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास]
संयुक्त दुर्ग जिले के बेमेतरा एवं बालोद, जिलों में दुर्ग से साक्षरता अभियान का सफल संचालन 1990 से प्रारंभ हुआ। बाद में दुर्ग से बालोद और बेमेतरा अलग होकर जिला बने। इन तीन जिलों में साक्षरता अभियान की सफलता में काम करने वाले समर्पित साक्षरता सेवियों का सम्मान 26 अक्टूबर 25 को साक्षरता मित्र मंच के द्वारा जैन भवन सेक्टर 06 भिलाई नगर में किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. परदेशीराम वर्मा को भिलाई नगर परियोजना के सफल संचालन एवं प्रेरक लेखन के लिए कीर्तिशेष विजयशंकर चैबे सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि विजय शंकर चैबे भिलाई नगर परियोजना के अध्यक्ष थे। वे एडीशनल डाइरेक्टर जनरल पुलिस के पद से सेवा मुक्त हुए।
विजय शंकर चैबे स्मृति सम्मान चैबे जी की अर्धांगिनी श्रीमती पुष्पा चैबे, सुपुत्र पुनीत चैबे, पुत्र-वधु श्वेता चैबे, ने प्रदान किया। साक्षरता अभियान के निर्देशक रहे साक्षरता मंच के अध्यक्ष डी.एन. शर्मा ने प्रशस्ति वाचन करते हुए डाॅ. परदेशीराम वर्मा के लेखकीय योगदान और मैदानी सहयोग को रेखांकित किया।
इस अवसर पर दुर्ग के पूर्व कमिश्नर और साक्षरता अभियान के स्तंभ रहे बी.एल. तिवारी सहित साक्षरता अभियान के डेढ़ सौ समर्पित कलाकार, एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। साक्षरता अभियान में काम कर यश अर्जित करने वाले दो व्यक्तित्व पद्मश्री सम्मान से सम्मानित शमशाद बेगम एवं डोमार ंिसंह कुंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि डाॅ.परदेशीराम वर्मा ने साक्षरता अभियान के लिए नाचा की स्क्रिप्ट का लेखन किया। मैं बइला नोहंव यह नाचा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिलों के गांव शहरों में दो हजार बार मंचित होकर बेहद चर्चित हुआ। पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर इस नाचा के प्रमुख जोकर कलाकार थे।
समारोह संचालन डी.एन.शर्मा ने किया। इस अवसर पर एक सार्थक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डाॅ. परदेशीराम वर्मा ने विजय शंकर चैबे सम्मान प्रदान किए जाने के लिए साक्षरता मित्र मंच का आभार मानते हुए चैबे जी की उदारता, सहृदयता एवं सहजता को याद किया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)