- Home
- Chhattisgarh
- कविता आसपास : पल्लव चटर्जी
कविता आसपास : पल्लव चटर्जी
4 months ago
147
0
▪️
प्रलय
– पल्लव चटर्जी
[ भिलाई-छत्तीसगढ़ ]

शहर हो या गांव की सड़कें
बारिश का कहर जारी है
मुख्य सड़कें ,रेल पथ
नदी की तेज धारा के साथ-
बह रही हैं…..
मोटर गाडिँयाॉ और नौकाएँ
सड़कों पर साथ साथ चल रही हैं
लगता है बारिश का
भयंकर जलप्लावन आसमां को निगल लेना चाहता हैं ,
,ज़मीं और आसमां के बीच का करार या हस्ताक्षरित संधि पत्र
अपनी निर्धारित अवधि –
पार कर घुका है
जितनी जल्दी हो —
इसका रिनीवल होना चाहिए
वरना यह प्रलय मनुष्य जाति को निगल जावेगा।
• संपर्क-
• 81093 03936
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)