सर्दियों में ‘गर्मी’ का एहसास, इन जगहों पर गुनगुनी धूप में मिलेगा विंटर वेकेशन का दोगुना मजा

विंटर वेकेशन: क्या आप भी सुबह उठते ही रजाई छोड़ने से डरते हैं और नहाने का नाम सुनते ही कपकपी छूटने लगती है? क्या रजाई और जैकेट के बोझ से कुछ दिन की आजादी चाहते हैं? समय है पहाड़ों की नहीं, बल्कि भारत के उन हिस्सों की सैर करने का, जहां दिसंबर-जनवरी में भी सूरज बादलों के पीछे नहीं छिपता, बल्कि खुलकर चमकता है। मन बस यही कहता है- “काश! कहीं थोड़ी धूप और गर्माहट मिल जाए।” जहां आप भारी-भरकम जैकेट उतारकर सन-ग्लासेस और टी-शर्ट में घूम सकें, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।
गोवा (GOA)

सर्दियों में धूप का नाम लिया जाए और गोवा का ख्याल न आए, ऐसा भला हो सकता है। जब सारे देश स्वेटर में ठिठुर रहा होता है, तब गोवा में लोग टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर समुद्र किनारे मजे कर रहे होते हैं। यहां दिसंबर और जनवरी में मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही ठंडा- बिल्कुल ‘परफेक्ट’ होता है। यहां ठंडी ड्रिंक्स के साथ सनबाथ लेने का मजा ही कुछ और हैं।
पुडुचेरी (PUDUCHEERY)

अगर आप शोर-शराबे से दूर शांति चाहते हैं, तो पुडुचेरी जाएं। यहां की फ्रेंच वास्तुकला, रंग-बिरंगे घर और खूबसूरत समुद्र तट आपको विदेश जैसा एहसास कराएंगे। यहां का मौसम इतना प्यारा होता है कि आप आराम से साइकिल चलाकर पूरा शहर घूम सकते हैं। यहां के कैफे में बैठकर फ्रेंच खाने का स्वाद लेना और हल्की धूप सेंकना आपकी सारी थकान मिटा देगा।
केरल (KERAL)

केरल को यूं ही ‘God’s Own Country’ नहीं कहा जाता। यहां की हरियाली और बैकवाटर्स सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाते हैं। आप यहां मुन्नार के चाय बागानों में घूम सकते हैं या अल्लेप्पी में हाउसबोट पर रहकर पानी के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां कड़ाके की ठंड नहीं पड़ती, बल्कि एक हल्की, मीठी-सी ठंडक होती है जो मन को बहुत भाती है।
अंडमान और निकोबार (ANDAMAN AND NICOBAR)

अगर आपका बजट थोड़ा अच्छा है और आप बिल्कुल ही गर्मी जैसा एहसास चाहते हैं, तो फ्लाइट पकड़िए और सीधे अंडमान आ जाइये। यहां का नीला पानी और सफेद रेत आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां आप स्कूबा डाइविंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। पानी के अंदर की दुनिया देखने के लिए यह समय सबसे बेहतरीन है क्योंकि यहां का पानी इस मौसम में बेहद साफ और शांत रहता है।
गोकर्ण, कर्नाटक (Gokarna, KARNATKA)

जो लोग भीड़भाड़ और शोर-शराबे से नफरत करते हैं, उनके लिए गोकर्ण एक छुपा हुआ खजाना है। यहां के ‘ओम बीच’ और ‘कुडल बीच’ बेहद शांत और साफ हैं। यहां आप मंदिर के दर्शन के साथ-साथ समुद्र की लहरों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां बैठकर डूबते हुए सूरज को देखना एक ऐसा अनुभव है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)