- Home
- Chhattisgarh
- साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग जिले की साहित्यिक यात्रा पर परिचर्चा : आयोजन 14 दिसम्बर, 2025 को [स्थान- आशीर्वाद भवन, पद्मनाभपुर, दुर्ग]
साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ और दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग जिले की साहित्यिक यात्रा पर परिचर्चा : आयोजन 14 दिसम्बर, 2025 को [स्थान- आशीर्वाद भवन, पद्मनाभपुर, दुर्ग]

छत्तीसगढ़ आसपास
दुर्ग
साहित्य अकादमी और दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में दुर्ग जिले की साहित्यिक यात्रा पर परिचर्चा का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को आशीर्वाद भवन, पद्मनाभपुर, दुर्ग में किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री शशांक शर्मा, अध्यक्ष साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस परिचर्चा में वरिष्ठ साहित्यकार श्री गुलबीर सिंह भाटिया अध्यक्षता करेंगे, जबकि डाॅ परदेशी राम वर्मा, डाॅ देव कुमार मंडरिक विशिष्ट अतिथि होंगे। श्रीमती सरला शर्मा, श्री अरूण निगम, श्री डी. पी. देशमुख और श्री संजीव तिवारी अपने विचार व्यक्त करेंगे।
ज्ञात हो कि दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति एक अत्यंत प्राचीन संस्था है। संस्था के गठन के समय वर्तमान दुर्ग जिला के अंतर्गत बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कवर्धा , खैरागढ़ और मोहला मानपुर जिलाशामिल था। अतः इस आयोजन समस्त सम्मिलित जिले के साहित्यकारों आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन में दुर्ग जिला के भाषा-साहित्य और साहित्यकारों विशेष चर्चा की जाएगी।
यह जानकारी ‘दुर्ग जिला हिंदी साहित्य समिति’ के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू और सचिव राकेश गुप्ता ‘रूसिया’ ने दी.

🟥🟥🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)