- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

भिलाई: पश्चिम बंगाल हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन टेक्नो इंडिया स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स, चिनसुराह, हुगली (प.बं.) में दिनांक 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 21 सदस्यीय पुरुष हैंडबाल टीम ने भाग लिया।
क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला कर्नाटक के साथ खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 43-29 गोलों से पराजित कर सेमीफइनल में प्रवेश किया। सेमीफइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला पश्चिम बंगाल के साथ खेला गया जिसमे रोमांचक मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम में छत्तीसगढ़ की टीम पश्चिम बंगाल को 36-37 गोलों से पराजित होकर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा। छत्तीसगढ़ को राजस्थान के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया किया। पश्चिम बंगाल ने चंडीगढ़ को फाइनल मुकाबले में 27-21 गोलों से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। इस तरह प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक – पश्चिम बंगाल, रजत पदक – चंडीगढ़ एवं कांस्य पदक – छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान को प्रदान किया गया।
1. परदीप (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 2. मंदीप (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 3. एस. ब्रिटेन सिंह (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 4. मो. आमिर हुसैन (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 5. मो. निहाल (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 6. बासा महेश (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 7. मिथुन कुमार (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 8. संदीप (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 9. के. कार्तिक कुमार (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 10. एम. गौतम (दुर्ग जिला), 11. नारायण साहू (दुर्ग जिला), 12. आदित्य चंद्राकर (महासमुन्द जिला), 13. सुमित सिंह रामगढ़िया (महासमुन्द जिला), 14. अमन राजभर (दुर्ग जिला), 15. मोहम्मद गनी (कबीरधाम जिला), 16. तौसिफ इम्तियाज (बस्तर जिला), 17. सुमित कुमार यादव (कबीरधाम जिला), 18. लुकेश पटेल (दुर्ग जिला), 19. टीम के प्रशिक्षक श्री आनंद एन.एस. (सी.आई.एस.एफ., भिलाई), 20. टीम के प्रशिक्षक एस. प्रभाश (बी.एस.पी., भिलाई), 21, टीम के प्रबंधक विजय बहादुर है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)