रायपुर खौफनाक हत्याकांड का खुलासा: दुर्ग में कत्ल, बाइक से रायपुर तक लाई गई लाश, पढ़िए क़त्ल की पूरी कहानी

रायपुर: राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में पिछले महीने मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला सिर्फ हत्या का ही नहीं, बल्कि एक शातिर चोरी गिरोह से भी जुड़ा हुआ निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि 20 नवंबर को आरोपी हरीश पटेल युवती को दुर्ग के एक होटल लेकर गया था। वहां उसने अपने एक साथी के साथ युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर दोनों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने युवती की लाश को बाइक पर बीच में बैठाकर दुर्ग से रायपुर तक करीब 40 किलोमीटर का सफर तय किया और अमलीडीह के एक खाली प्लॉट में लाश फेंककर फरार हो गए।
इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट सहित संबंधित थानों की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)