- Home
- Chhattisgarh
- प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ : द्वितीय सांगठनिक बैठक-2 में संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श : पंजीयन तक प्रदीप भट्टाचार्य [अध्यक्ष] डॉ. रजनी नेलसन [कार्यकारी अध्यक्ष] और नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ को महासचिव मनोनीत किया गया
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ : द्वितीय सांगठनिक बैठक-2 में संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श : पंजीयन तक प्रदीप भट्टाचार्य [अध्यक्ष] डॉ. रजनी नेलसन [कार्यकारी अध्यक्ष] और नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ को महासचिव मनोनीत किया गया

👉 [बाएँ से] • प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ. रजनी नेलसन, नूरुस्साबाह खान ‘सबा’
▪️
सांगठनिक बैठक-2 की अध्यक्षता संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने की और मोटिवेशन स्पीच [प्रेरक उद्बोधन] देने कथाकार-पत्रकार शिवनाथ शुक्ल और पत्रकार-लेखक मो. जाकिर हुसैन उपस्थिति थे.

👉 [बाएँ से] • शिवनाथ शुक्ल, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, मो. जाकिर हुसैन
▪️
‘आरंभ’ पंजीयन की जिम्मेदारी संस्था के संस्थापक सदस्य आलोक कुमार चंदा को दी गई. पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थाई कार्यकारिणी मनोनीत किया गया.
▪️
‘आरंभ’ की पहली बैठक 11 दिसम्बर, 2025 को हुई थी. बैठक-1 की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा ने किया था और मोटिवेशन स्पीच [प्रेरक उद्बोधन] दिया था- ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यंग्यकार-कवि रवि श्रीवास्तव और ‘अट्ठहास सम्मान’ से सम्मानित व व्यंग्यकार विनोद साव उपस्थित थे. इस बैठक में डॉ. सोनाली चक्रवर्ती के प्रस्ताव और डॉ. रजनी नेलसन के अनुमोदन एवं उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वमत से प्रदीप भट्टाचार्य को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था.

👉 • नवगठित ‘आरंभ’ की प्रथम बैठक : बैठक-1 [भिलाई निवास इंडियन कॉफी हाउस]
▪️
• अस्थाई प्रबंध-कार्यकारिणी समिति : 2026
प्रदीप भट्टाचार्य [अध्यक्ष] डॉ. रजनी नेलसन [कार्यकारी अध्यक्ष] और नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ महासचिव बनाए गए.


महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता करडेकर को मनोनीत किया गया. वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय- त्रम्बयक राव साटकर ‘अंबर’ एवं शानू मोहनन, उपाध्यक्ष द्वय- डॉ. संध्या श्रीवास्तव एवं दीप्ति श्रीवास्तव. सचिव-आलोक कुमार चंदा और सह सचिव- ठाकुर दशरथ सिंह भुवाल. प्रकाशचंद्र मण्डल [कोषाध्यक्ष] पल्लव चटर्जी [इंटरनल ऑडिटर] सुबीर रॉय [संयोजक] और जिला न्यायालय दुर्ग में पदस्थ गौरी चक्रवर्ती गुहा को कानूनी एडवाइजर बनाया गया. प्रचार-प्रसार के लिए डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को मीडिया प्रभारी बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्य- डॉ. सोनाली चक्रवर्ती, डॉ. बीना सिंह ‘रागी’, विद्या गुप्ता, तारकनाथ चौधुरी और शिवमंगल सिंह.
छत्तीसगढ़ आसपास
भिलाई
भिलाई निवास इंडियन कॉफी हाउस में 20 दिसम्बर, 2025 को शाम 4.00 बजे से बैठक-2 सम्पन्न हुई. सभापति डॉ महेशचंद्र शर्मा थे. बैठक-2 में मोटिवेशन स्पीच शिवनाथ शुक्ल और मो. जाकिर हुसैन ने दिया.
स्वागत व्यक्तत्व प्रदीप भट्टाचार्य ने दिया और ‘आरंभ’ द्वारा किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. संस्था प्रतिमाह साहित्यिक पत्रिका ‘आरंभ’ प्रकाशित करेगी. प्रतिवर्ष ‘आरंभ सम्मान’ और समय-समय पर रचनात्मक विचार-विमर्श, गोष्ठी/काव्य गोष्ठी एवं नवाकुंर रचनाकारों को ‘आरंभ’ मंच दिया जाएगा. विद्यालय स्तरीय रचनात्मक गोष्ठी/पुस्तक विमोचन व पुस्तकों पर चर्चा.
▪️
नवनियुक्त महासचिव नूरुस्साबाह खान ‘सबा’ ने संस्था के उद्देश्य को पढ़ा-

उन्होंने कथा सम्राट प्रेमचंद और हरिशंकर परसाई के उद्हरण “हर वह सफलता हार है, जिसका लक्ष्य किसी को नीचा दिखाना है” व “सत्य को भी प्रचार चाहिए, अन्यथा वह मिथ्या मान लिया जाता है” के साथ बोली कि आज अवश्यकता इस बात की है कि साहित्य के नाम पर हो रही अनर्गल प्रस्तुतियों के बीच हम उस साहित्य को आगे लाएं जो समाज को दिशा दे, आत्मा को तृप्त करें और इंसानियत के मूल्यों को मजबूत बनाए. इसी संकल्प के साथ हमारी नई साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ की नींव रखी गई है. हमारे प्रयास गागर में सागर भरने जैसे होंगे. यदि ईश्वर ने चाहा तो यह संस्था एक ऐसा मंच बनेगी जहाँ साहित्यिक साधक अपनी साधना से समाज को नई दिशा देगी. हमारी संस्था हर उस व्यक्ति का स्वागत करेगी जो साहित्य की शक्ति में विश्वास रखता है, जो समाज को बदलने का सपना देखता है और जो बिना किसी स्वार्थ के लेखनी को मानवता की सेवा मानता है. “कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों”. आगे ‘सबा’ ने कहा कि साहित्य संस्था ‘आरंभ’ का प्रारंभ इसी विश्वास के साथ किया जा रहा है कि हम सब मिलकर साहित्य के इस अथाह सागर से कुछ बूंदें लेकर अपनी आत्मा को तृप्त करेंगे और समाज को भी एक नई दिशा प्रदान करेंगे.
▪️
नवपदस्थ कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेलसन ने आभार व्यक्त करते हुए कही कि-

आज ‘आरंभ’ की दूसरी बैठक-2 में उपस्थित सभी संस्थापक सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूँ. मुझे यह जिम्मेदारी दिये जाने के लिए आप सबको धन्यवाद भी देती हूँ. ‘आरंभ’ का गठन जिस उद्देश्यों को लेकर हम लोगों ने किया है. हम विश्वास से कह सकते हैं, हम समाज में कुछ तो अच्छा काम कर, समाज को नई दिशा दे पायेंगे.
▪️
बैठक-2 की कुछ विशेष सचित्र झलकियां-

👉 [बाएँ से] • प्रदीप भट्टाचार्य, शिवनाथ शुक्ल, दीप्ति श्रीवास्तव, डॉ. महेशचंद्र शर्मा और शानू मोहनन {दीप्ति श्रीवास्तव, कृति ‘माँ उदास क्यूँ’ कहानी संग्रह भेंट करते हुए}

👉 • कृति ‘माँ उदास क्यूँ’ की लेखिका दीप्ति श्रीवास्तव, डॉ. महेशचंद्र शर्मा को सादर भेंट करते हुए

👉 • प्रदीप भट्टाचार्य ने ‘आरंभ’ की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया

👉 • कार्यकारिणी बैठक-2 में संस्थापक सदस्य


[ • प्रेस नोट प्रस्तुति ‘आरंभ’ के मीडिया प्रभारी- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)