- Home
- Chhattisgarh
- कोलकाता में सम्पन्न हुए ‘आंतर्जातिक विश्व बांग्ला पुस्तक मेला’ में कवि पल्लव चटर्जी, प्रकाशचंद्र मण्डल और दुलाल समाद्दार की किताबों का विमोचन हुआ
कोलकाता में सम्पन्न हुए ‘आंतर्जातिक विश्व बांग्ला पुस्तक मेला’ में कवि पल्लव चटर्जी, प्रकाशचंद्र मण्डल और दुलाल समाद्दार की किताबों का विमोचन हुआ

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
22 जनवरी से 03 फरवरी, 2026 तक कोलकाता [पश्चिम बंगाल] में सम्पन्न हुए ‘आंतर्जातिक पुस्तक मेला’ में छत्तीसगढ़ [भिलाई] के सुप्रसिद्ध बांग्ला कवि एवं प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य पल्लव चटर्जी, प्रकाशचंद्र मण्डल और बांग्ला भाषा में प्रकाशित पत्रिका ‘मध्यबलय’ के संपादक दुलाल समाद्दार की कृति का विमोचन हुआ.

👉 [बाएँ से] • विमल माइती, बेबी हालदार, प्रकाशचंद्र मण्डल और पल्लव चटर्जी
कोलकाता के ज्ञानदा प्रकाशन के आमंत्रण पर पहुंचे लौहनगरी के कवि प्रकाशचंद्र मण्डल की कृति ‘एखोनो अनेकटा पथ चोलथे बाकी’, पल्लव चटर्जी की कृति ‘समऐर अनुभूति’ और दुलाल समाद्दार की कृति ‘भालोबासा वर्णमाला’ का विमोचन साहित्यकार कवयित्री श्रीमती बेबी हालदार ने विमोचित किया.

👉 बेबी हालदार को कृति भेंट करते हुए [बाएँ से] • दुलाल समाद्दार, पल्लव चटर्जी और बेबी हालदार
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)