- Home
- Chhattisgarh
- संवाद : भिलाई बचाओ अभियान, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का सेक्टर-चार में जनता से संवाद
संवाद : भिलाई बचाओ अभियान, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का सेक्टर-चार में जनता से संवाद

👉 • जनता से संवाद के अंतर्गत देवेंद्र यादव सेक्टर-4 के रहवासियों से रु-ब-रु हुए…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
‘भिलाई बचाओ अभियान’ के तहत रविवार को सेक्टर-4 क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को विधायक देवेंद्र यादव ने सुना। कार्यक्रम का उद्देश्य भिलाई की मूलभूत सुविधाओं, नागरिक अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाना तथा जनभावनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाना रहा।


👉 • ‘जनता से संवाद’ पर विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परगनिहा, पार्षद लक्ष्मीपति राजू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष सौरव मिश्रा, सेक्टर-5 वार्ड क्रमांक-59 के पार्षद एकांश बंछोर, सेक्टर-4 वार्ड क्रमांक-57 के पार्षद राजेश चौधरी, सेक्टर-3 के पार्षद सुरेश वर्मा, इंटक महासचिव संजय साहू, राधिका नगर पार्षद आदित्य सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3 के अध्यक्ष सौरभ दत्ता एवं सुमीत सिंह पवार उपस्थित रहे
‘जन संवाद’ के दौरान नागरिकों ने भिलाई स्टील प्लांट से जुड़ी समस्याओं को उठाया। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। प्रबंधन की पॉलिसी की वजह से रहवासियों को हो रही समस्या समाधान पर भी फोकस किया गया।
समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।


👉 • भिलाई नगर निगम के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि- “जनता की सहभागिता से ही किसी भी जन आंदोलन को दिशा और शक्ति मिलती है”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)