WhatsApp Web का धमाका: अब बिना ऐप डाउनलोड किए लैपटॉप से होगी सीधी कॉलिंग, आ गया सबसे ज्यादा डिमांडिंग फीचर

WhatsApp Web Calling Feature : दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म कर दिया है। अब आपको अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से भारी-भरकम व्हाट्सऐप ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने सीधे WhatsApp Web पर ही कॉलिंग का फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
अब किसी सॉफ्टवेयर का झंझट नहीं
अभी तक डेस्कटॉप पर कॉलिंग के लिए कंपनी की ऑफिशियल ऐप का होना अनिवार्य था, लेकिन नए अपडेट के बाद यह बाध्यता खत्म होने वाली है। अब आप सीधा क्रोम या सफारी जैसे ब्राउजर पर व्हाट्सऐप वेब खोलकर अपने दोस्तों या ऑफिस कलीग्स को कॉल कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है, जिसका सफल ट्रायल होने के बाद इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
स्क्रीन शेयरिंग से मीटिंग होगी आसान
इस अपडेट की सबसे बड़ी खूबी स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन है। वीडियो कॉल के दौरान आप मोबाइल ऐप की तरह ही अपनी लैपटॉप स्क्रीन भी शेयर कर पाएंगे। अब छोटी-मोटी मीटिंग्स या प्रेजेंटेशन के लिए आपको ‘गूगल मीट’ या ‘माइक्रोसॉफ्ट टीम्स’ पर जाने की जरूरत नहीं होगी। शुरुआती चरण में केवल एक व्यक्ति से बात करने की सुविधा मिलेगी, लेकिन कंपनी जल्द ही ग्रुप कॉल्स का फीचर भी जोड़ने वाली है।
WhatsApp Web Calling Feature कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले अपने ब्राउजर पर https://web.whatsapp.com/ खोलें।
क्यूआर कोड स्कैन कर लॉग-इन करें।
चैट बॉक्स के ऊपर आपको ऑडियो और वीडियो कॉल के आइकन दिखाई देंगे।
बिना किसी एडिशनल सॉफ्टवेयर के बस एक क्लिक में कॉल शुरू हो जाएगी।
व्हाट्सऐप का यह कदम डेस्कटॉप यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा। खासकर उन लोगों के लिए जिनके लैपटॉप में कम स्टोरेज है और वे अलग से ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)