- Home
- Chhattisgarh
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ द्वारा भिलाई शहर की दो वुमन इंस्पिरेशन प्राचार्या विभा झा और सविता त्रिपाठी को ‘नारी मातृ शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ द्वारा भिलाई शहर की दो वुमन इंस्पिरेशन प्राचार्या विभा झा और सविता त्रिपाठी को ‘नारी मातृ शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया

👉 • केएच मेमोरियल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विभा झा और कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सविता त्रिपाठी को उनके निवास में जाकर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल श्रीफल देकर आत्मीय सम्मान किया
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]
08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है. इसी कड़ी में ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ समाज में जो महिलाएं आत्म विश्वास और विचारों से शिक्षण संस्थानों में एक मुक्कम्मल ऊँचाई प्राप्त किया है. उन्हें ऐसे अवसरों पर सम्मान कर समाज में ‘वुमन इंस्पिरेशन’ देता है.

👉 • ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए दो शिक्षाविद् विभा झा और सविता त्रिपाठी को मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया”
‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ ने कहा कि इन महिलाओं को सम्मान करते हुए समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है. विभा झा और सविता त्रिपाठी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का कुशल संचालन किया है और समाज को नई दिशा दी.
विभा झा ने कहा कि-
मुझे समाज ने सम्मानित किया, मैं आभारी हूँ.
सविता त्रिपाठी ने कहा कि-
अपने घर में अपनों से सम्मानित होना सम्मान की बात है. मुझसे जो सहयोग होगा में समाज के लिए बढ़कर सहयोग करूँगी.
इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कनकलता दुबे ने कहा कि-
वही महिलाएं सफल होती हैं जो चुनौतियों में भी संभावनाएं तलाशती हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हम उन सभी महिलाओं को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों एवं प्रगति को सम्मान करते हैं. मैं इन दोनों महिलाओं को सम्मान करती हूँ जिन्होंने शिक्षा से समाज को नई दिशा दी.
इस अवसर पर शिक्षाविद् मदन मोहन त्रिपाठी, कृष्णा देवी त्रिपाठी, केके झा, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही, ईश्वर चंद त्रिपाठी, ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ भिलाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, दीपक मिश्रा, शैल किरण मिश्रा, शीतल दुबे, काजल मिश्रा, नरेश चौरे, अरविंद तिवारी, विनोद उपाध्याय, रमेश शर्मा, रूपेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश मिश्रा, दिनेश मिश्र, राकेश दुबे, ब्रजमोहन तिवारी, किशोर तिवारी, अतुल शर्मा, अनुपमा उपाध्याय, रीता चौबे, कविता मिश्र, राजेश शर्मा और समाज के अनेक प्रभुद्धजन उपस्थित थे.
कार्यक्रम का संचालन ‘राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज’ के महासचिव विनोद उपाध्याय और आभार व्यक्त ओमप्रकाश मिश्रा ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)