- Home
- Chhattisgarh
- ‘समभाव सामाजिक सेवा समिति’ : छत्तीसगढ़ की पांच विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला इंस्पिरेशन को नारी शक्ति सम्मान : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 12 मार्च, 2026 को पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, बोन्या मुखर्जी, अश्विनी नागले, सुमन कन्नोजे और सुनीता पाण्डेय को सम्मानित किया जाएगा
‘समभाव सामाजिक सेवा समिति’ : छत्तीसगढ़ की पांच विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिला इंस्पिरेशन को नारी शक्ति सम्मान : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 12 मार्च, 2026 को पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, बोन्या मुखर्जी, अश्विनी नागले, सुमन कन्नोजे और सुनीता पाण्डेय को सम्मानित किया जाएगा

👉 • छत्तीसगढ़ की वुमन इंस्पिरेशन पद्मश्री फूलबासन बाई यादव
• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ : भिलाई [जाविद हसन भाईजान]
‘समभाव सामाजिक सेवा समिति’ के तत्वावधान में 12 मार्च, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘नारी शक्ति सम्मान’ समारोह भिलाई निवास [इंडियन कॉफी हाउस सभागार] में संध्या 5.00 बजे आयोजित किया गया है.
इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ अंचल की पांच विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य की वजह से ख्यातिप्राप्त की हैं, उन्हें ‘समभाव वुमन इंस्पिरेशन’ से सम्मानित किया जाएगा. बदलाव और आत्मविश्वास से इन महिलाओं ने समाज में एक दिशा तय की हैं. इन महिलाओं की कुशल नेतृत्व एवं क्षमता को आप भी जानें. एक परिभाषा गढ़ती इन महिला सशक्तिकरण के नाम है-
• पद्मश्री फूलबासन बाई यादव [माँ बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति, राजनांदगांव]
• बोन्या मुखर्जी [मुख्य महा प्रबंधक, भिलाई इस्पात संयंत्र]
• अश्विनी नागले [अध्यक्ष, प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित बैंक, भिलाई]
• सुमन कन्नोजे [अध्यक्ष, महिला चैंबर, भिलाई]
• सुनीता पाण्डेय [जूनियर मैनेजर, मुख्य हॉस्पिटल, भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई]

👉 • श्रीमती बोन्या मुखर्जी

👉 • श्रीमती अश्विनी नागले

👉 • श्रीमती सुमन कन्नोजे

👉 • श्रीमती सुनीता पाण्डेय
ये जानकारी ‘समभाव सामाजिक सेवा समिति’ के अध्यक्ष पीके सिंह एवं संरक्षक बिमान भट्टाचार्य ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)