- Home
- Chhattisgarh
- सहकार भारती [महिला प्रकोष्ठ] : छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च को ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के सभागार में प्रात: 11.00 बजे से
सहकार भारती [महिला प्रकोष्ठ] : छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 22 मार्च को ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय’ के सभागार में प्रात: 11.00 बजे से

👉 • सम्मेलन में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महिला प्रमुख रेवती ताई शेंदूर्निकर, राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्रिय प्रमुख दिलीप पाटिल, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, सहकारिता मंत्री [छत्तीसगढ़ शासन] केदार कश्यप, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद [दुर्ग] विजय बघेल, ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र की प्रमुख बीके आशा दीदी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक [वैशाली नगर] रिकेश सेन, विधायक [दुर्ग ग्रामीण] ललित चंद्राकर होंगे.
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग

सहकार भारती [छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ] का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय [सेक्टर-7] के ‘शांति सभागार’ में 22 मार्च, 2026 [रविवार] को प्रात:11.00 बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित की गई है. इस संदर्भ में जिला दुर्ग की एक बैठक लक्ष्य प्रकल्प में आयोजित की गई.


सम्मेलन के पूर्व व्यवस्था बैठक का मार्गदर्शन करते हुए ‘सहकार भारती’ के प्रदेश संगठन महामंत्री कनीराम ने कहा कि-
छत्तीसगढ़ राज्य में महिला सहकारिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन इस्पात नगरी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. इस सम्मेलन में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी.
सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य यह है कि मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़कर कैसे समृद्ध किया जाए.
कनीराम ने बताया कि-
इसके पूर्व भिलाई के ‘महात्मा गाँधी कला मंदिर’ में सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है. इस सम्मेलन में देश भर से संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई थीं. आज समाज के हर क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति होती है और बड़े-बड़े दायित्व का निर्वहन कुशलता से कर रही हैं. केंद्र और राज्य की सरकार महिलाओं को कैसे संबल बनाएं, इस दिशा में प्रयासरत है और इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सहकारिता को मजबूत बनाने हेतु एक अच्छा संदेश देश में दिया है. सहकारिता को मजबूत बनाने हेतु एक स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है और प्रथम सहकारिता मंत्री गृहमंत्री अमित शाह को दी है.
कनीराम ने आगे कहा कि-
‘सहकार भारती’ देश का एक मात्र ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो ‘बिना संस्कार नहीं सहकार- बिना सहकार नहीं उद्धार’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु सतत् सक्रियता से कार्य कर रही है. सहकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्र कोष्ठों के माध्यम से 28 प्रदेशों के 650 से अधिक जिलों में दक्ष व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का निर्माण कर सहकारिता समितियों में प्रतिनिधित्व दिलाने के साथ ही सहकारी समितियों के उत्थान व समस्याओं के समाधान हेतु अलग-अलग सहकारी समितियों के सम्मेलन, अधिवेशन का आयोजन करती रहती हैं.
हाल ही के बीते दो वर्षों में देश में अनेकों महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन हुए. जैसे- आईटी, मत्स्य, क्रेडिट सोसाइटी, महिला सहकारिता, पैक्स, गृह निर्माण, एफपीओ, डेयरी, सहकारी बैंक प्रकोष्ठ और अन्य. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में सहकारी बुनकर प्रकोष्ठ का गत वर्ष 23-24 अगस्त, 2025 को राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ. इस अधिवेशन में देशभर से 1000 से अधिक सहकारी कुशल बुनकर प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे.


इस व्यवस्था बैठक में प्रांतीय टोली सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी, पूजा पाण्डेय, डॉ. अनुज नारद और ‘सहकार भारती’ के राज्य कोषाध्यक्ष डॉ. रोशन ताम्रकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए.
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे-
‘सहकार भारती’ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक दीवान, सत्येंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा, दीपक मिश्रा, ‘प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित’ सेक्टर-2 की अध्यक्ष अश्विनी नागले, अजय अग्रवाल, टी. जया रेड्डी जिला पंचायत सदस्य [दुर्ग] श्रद्धा साहू, पार्षद स्मिता दोड़के, चंद्रकिरण मिश्रा, शंकरलाल देवांगन, स्वीटी कौशिक, दिनेश मिश्र, जसबीर कौर, आरती पांडे, बबीता केला, सरोज सिंह, कांति वर्मा, डॉ. गणेश पांडे, योगेश दोड़के, प्रताप बनर्जी, टीआर कन्नोजे, रमेश शर्मा, परवीन बानो, किशोर कन्नोजे और समस्त महिला प्रकोष्ठ की सहकार सेविकाएं एवं प्रमुख पदाधिकारीगण.
संचालन व्यवस्था प्रमुख दीपक मिश्रा ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)