- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ा झटका? अब बिना KYC नहीं चला पाएंगे अकाउंट!
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ा झटका? अब बिना KYC नहीं चला पाएंगे अकाउंट!

GovernmentRules: भारत में सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि संसदीय समिति ने सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप्स और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर KYC अनिवार्य करने की सिफारिश की है।
अगर यह नियम लागू होता है तो यूजर्स को बैंक और टेलीकॉम सेक्टर की तरह सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध डॉक्युमेंट्स जमा करने पड़ सकते हैं। फिलहाल IT Rules 2021 के तहत 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले प्लेटफॉर्म्स पर वेरिफिकेशन की सुविधा मौजूद है, लेकिन यह पूरी तरह वैकल्पिक (voluntary) है और मोबाइल नंबर के जरिए होता है।
समिति का मानना है कि इस प्रक्रिया को अनिवार्य बनाया जाए और इसे सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि डेटिंग और गेमिंग ऐप्स पर भी लागू किया जाए। खास बात यह है कि प्रस्ताव के मुताबिक एक बार KYC काफी नहीं होगा, बल्कि समय-समय पर यूजर्स को दोबारा वेरिफिकेशन कराना पड़ सकता है।
हालांकि, इस कदम के साथ प्राइवेसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी पहचान पत्रों के इस्तेमाल के बीच यूजर डेटा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी। भारत में करोड़ों लोग सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, जहां यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भारी संख्या में यूजर्स सक्रिय हैं, ऐसे में यह फैसला डिजिटल दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)