- Home
- Chhattisgarh
- ‘जय हनुमान सेवा वाहिनी’ के तत्वावधान में हनुमान जयंती का 15वां वर्ष : ‘वाहिनी’ के संरक्षक एवं भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में विशाल भंडारे में 30 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
‘जय हनुमान सेवा वाहिनी’ के तत्वावधान में हनुमान जयंती का 15वां वर्ष : ‘वाहिनी’ के संरक्षक एवं भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में विशाल भंडारे में 30 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

👉 • ‘जय हनुमान सेवा वाहिनी’ एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो निरंतर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता आ रहा है. संस्था के मुख्य संरक्षक देवेंद्र यादव हैं
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ‘जय हनुमान सेवा वाहिनी’ द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया. ‘वाहिनी’ का यह 15वां वर्ष था. प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला.
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भिलाई के प्रमुख चौक- सेक्टर-1 चौक, बीएसएनएल चौक, 25 मिलेनियम चौक, सीसी चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर- 8 चौक एवं सेक्टर-9 चौक को भगवा रंग से भव्य रूप से सजाया गया. मंदिरों की विशेष सजावट भी ‘सेवा वाहिनी’ द्वारा की गई थी. पूरे शहर में यह दृश्य आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा.
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं धूप से राहत दिलाने के लिए सुव्यवस्थित पंडाल बनाया गया था.
विशाल भंडारे में 30 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे में भक्तों के लिए पोहा, जलेबी, सुखा चना-छोले, कढ़ी-चावल, राजमा-चावल, खिचड़ी-चटनी, मूंग का हलवा, खीर, मठा, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ‘वाहिनी’ ने की थी.

👉 ‘जय हनुमान सेवा वाहिनी’ के मुख्य संरक्षक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में सदस्यों की टीम में सदस्य हैं- एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, सुमीत सिंह पवार, राकेश श्रीवास्तव, अफरोज खान, आशीष शुक्ला, अभय प्रताप सिंह, शरद मिश्रा, दीपांशु वर्मा, अतुल राय, चंदेश अग्रवाल, शुभम झा, अमरेश गिरी, आकाश यादव, शशिकांत साहू, फराज अहमद, आसिफ खान, संगम यादव, लक्षित चंद्राकर, संजीव यादव, प्रिंस शेरगिल, नमन चौधरी, हर्ष यादव, श्रवन मांझी, अंकुश जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, गौरव साहू, करण वैष्णव, नितिन खटवानी, सुश्मिता साहू, उमाशंकर साहू, विनीत बोनी, अनिमेष त्रिपाठी और प्रदीप यादव.

‘जय हनुमान सेवा वाहिनी’ ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाते रहेंगे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)