• Chhattisgarh
  • प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित ‘पीजी नर्सिंग कॉलेज’ के सभागार में राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता पर संवाद चर्चा में ‘आरंभ’ के सदस्यों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया

प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ साहित्य समिति के तत्वावधान में शहर के प्रतिष्ठित ‘पीजी नर्सिंग कॉलेज’ के सभागार में राज्य स्तरीय काव्य पाठ एवं कविता पर संवाद चर्चा में ‘आरंभ’ के सदस्यों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया

5 months ago
365

[बाएँ से]👉 • आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा, कैलाश जैन बरमेचा, डॉ. अंजन कुमार, रवि श्रीवास्तव, डॉ. रोजा प्रिंसी, डॉ. रजनी नेलसन

• छत्तीसगढ़ आसपास
• छत्तीसगढ़ [भिलाई]

भिलाई [30 अप्रैल, 2026 पीजी नर्सिंग कॉलेज से मीडिया प्रवक्ता जाविद हसन भाईजान की रिपोर्ट] : प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में कॉलेज के वातानुकूलित सभागार में राज्य स्तरीय काव्य पाठ और कविता पर संवाद चर्चा का सफल आयोजन बीते दिनों सम्पन्न हुआ.

मुख्य अतिथि ‘छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य सम्मेलन’ के राज्य अध्यक्ष एवं ‘छत्तीसगढ़ प्रगतिशील लेखक संघ’ में अध्यक्ष मंडल के सदस्य, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार व प्रगतिशील कवि रवि श्रीवास्तव थे. अध्यक्षता ‘पीजी नर्सिंग कॉलेज’ की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी थीं. कविता पर संवाद चर्चा में शामिल हुए- ‘कल्याण महाविद्यालय’ हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर पदस्थ एवं चर्चित कविता संग्रह ‘स्वप्न में डूबी एक नाव’ के प्रगतिशील कवि डॉ. अंजन कुमार.

इस अवसर पर ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक, समाजसेवी, उद्योगपति, लेखक कैलाश जैन बरमेचा और मुख्य सलाहकार, छत्तीसगढ़ शासन में संस्कृत आयोग के सदस्य रहे, संस्कृत विद्वान लेखक व शिक्षाविद आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा उपस्थित थे. विशेष रूप से पी जी नर्सिंग कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. जी. हेमावती उपस्थित थीं.

👉 • संचालन किया ‘आरंभ’ की महासचिव शायरा नूरुस्सबाह खान ‘सबा’ ने

प्रारंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती वंदना पूजन और दीप प्रज्ज्वलित किया. सरस्वती वंदन गीत गाए गए. अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर डॉ. जी. हेमावती, शेफाली भट्टाचार्य, शौकत इकबाल, जाविद हसन भाईजान, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’, दीप्ति श्रीवास्तव, अनिता करडेकर, प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी और शुभेंदु बागची ने किया.

👉 • शायरा फरीदा शाहीन अंसारी ने ‘आरंभ’ के अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया

👉 • पी जी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी का ‘आरंभ’ की तरफ से स्वागत किया श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य ने

स्वागत वक्तव्य ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने दिया. कार्यक्रम का कुशल संचालन महासचिव नूरुस्सबाह ‘सबा’ ने किया और आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रजनी नेलसन ने दिया.

काव्य पाठ की शुरुआत ‘पीजी नर्सिंग कॉलेज’ की छात्राओं से हुआ. उप प्राचार्या डॉ. जी. हेमावती ने भी कविता पाठ की-

👉 • पी जी नर्सिंग कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ. जी. हेमावती

पीजी नर्सिंग कॉलेज से-

चंद्रकला लिल्हारे, सुश्मिता रॉय, नूतन निराला, डॉली सिन्हा, निक्की तिवारी, पूजा सोनवानी, भावना साहू, शिल्पी नंदी, आफ़सा बानो, कुमारी पावनी और प्रियंका सिन्हा.

‘आरंभ’ से-

अनिता करडेकर, दीप्ति श्रीवास्तव, मिताली श्रीवास्तव वर्मा, फ़रीदा शाहीन अंसारी, शशि प्रभा गुप्ता, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, राकेश गुप्ता ‘रूसिया’ , प्रकाशचंद्र मण्डल, पल्लव चटर्जी, शुभेंदु बागची, सुशील यादव, त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’, जाविद हसन ‘भाईजान’, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’ और नवेद रजा दुर्गवी.

काव्य पाठ में भाग लेने वाले सभी रचनाकारों को काव्य “गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि रवि श्रीवास्तव ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि-

कविता पढ़ने में भी कलात्मकता होनी चाहिए. कविता को रुक-रुक कर पढ़ना चाहिए. ‘आरंभ’ ने यह अवसर दिया है और भी अवसर मिलेंगे. लिखते रहें. रवि श्रीवास्तव ने अपनी कुछ कविताओं का पाठ भी किया.

कविता पाठ पर संवाद चर्चा करते हुए डॉ. अंजन कुमार ने कहा कि-

अच्छी कविता लिखने के लिए हिंदी के महत्वपूर्ण वरिष्ठ और नए कवियों की कविताओं को पढ़ना बहुत जरुरी है. कविता कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक कहने की कला है. कविता अंततः कला है इसलिए यथार्थ या जीवन अनुभव को रचनात्मक रूप में अभिव्यक्ति करने की कला भी अर्जित करना जरूरी है. इसके साथ ही अपनी भाषा को स्मृद्ध करना भी आवश्यक है. यह सब सीखने और रचने के लिए निरंतर अध्ययन सबसे अधिक जरूरी है.

कैलाश जैन बरमेचा ने ‘आरंभ’ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात कुछ यूं रखी-

‘आरंभ’ का उद्देश्य है- “आरंभ हो अंत न हो-चिंतन कभी कलांत न हो” यह एक ऐसी साहित्यिक पहल है, जो प्रगतिशील विचार, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और वैचारिक संवाद को केंद्र में रखती है. ‘आरंभ’ का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज, समय और संवेदना के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है. साहित्य सेवा है, साधना है, जो अंतिम सांस तक निरंतर चलती रहती है. जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति लेखक, कवि, शायर हो, यदि आप अच्छे श्रोता हैं या पाठक हैं तो भी आप साहित्य को अपना योगदान दे रहे हैं. बरमेचा जी ने एक अच्छी घोषणा की. महाविद्यालय के विद्यार्थी ‘आरंभ’ की सदस्यता लेना चाहते हैं तो उन्हें 500रु. में वार्षिक सदस्यता दी जाएगी. इससे साल भर होने वाले कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित किया जाएगा और वे ‘आरंभ’ की पत्रिका में अपनी रचनाएं भी प्रकाशित कर सकते हैं.

आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने अपने उदगार में बोले कि-

हमारी साहित्य संस्था ‘आरंभ’ का प्रारंभ इसी विश्वास एवं संकल्प के साथ किया गया है कि हम सब मिलकर इस अथाह सागर से कुछ बूंदे लेकर अपनी आत्मा को तृप्त करेंगे और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगे.

पी जी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कही कि-

हमें खुशी हुई कि ‘आरंभ’ साहित्य समिति ने राज्य स्तरीय काव्य पाठ के लिए हमारे कॉलेज को चुना. चर्चित कवियों के साथ हमारे कॉलेज के छात्राओं ने भी काव्य पाठ में हिस्सा लिया. इस तरह के आयोजन से बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि आयेगी. मैं ‘आरंभ’ की आभारी हूँ.

👉 [बाएँ से] • ‘आरंभ’ के कोषाध्यक्ष कवि प्रकाशचंद्र मण्डल, कैलाश जैन बरमेचा, प्रदीप भट्टाचार्य, रवि श्रीवास्तव, डॉ. अंजन कुमार, डॉ. रजनी नेलसन, डॉ. रोजा प्रिंसी और ‘आरंभ’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवि त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’[रवि श्रीवास्तव को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया ‘आरंभ’ के पदाधिकारी]

👉 [बाएँ से] • प्रदीप भट्टाचार्य, राकेश गुप्ता ‘रुसिया’, अनिता करडेकर, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, रवि श्रीवास्तव, डॉ. अंजन कुमार, डॉ. रजनी नेलसन और डॉ. रोजा प्रिंसी

👉 [बाएँ से] • ‘आरंभ’ के आजीवन एवं संस्थापक सदस्य, ग़ज़लकार राकेश गुप्ता ‘रुसिया’, प्रदीप भट्टाचार्य, फरीदा शाहीन अंसारी, डॉ. महेशचंद्र शर्मा, डॉ. रोजा प्रिंसी, डॉ. अंजन कुमार, श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य, कवयित्री मिताली श्रीवास्तव वर्मा और ‘आरंभ’ के प्रवक्ता,कवि जाविद हसन ‘भाईजान’[कार्यक्रम की अध्यक्षता थीं-डॉ. रोजा प्रिंसी, ‘आरंभ’ के पदाधिकारियों ने उनका शॉल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, मोमेंटो देकर सम्मानित किया]

अंत में मुख्य अतिथि रवि श्रीवास्तव, डॉ. अंजन कुमार और डॉ. रोजा प्रिंसी को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं ‘आरंभ’ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

👉 [बाएँ से] • जाविद हसन ‘भाईजान’, प्रदीप भट्टाचार्य, प्रकाशचंद्र मण्डल, कैलाश जैन बरमेचा, डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’, शशि प्रभा गुप्ता, शेफाली भट्टाचार्य और राकेश गुप्ता ‘रुसिया’

इस अवसर पर ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य छंद के लोकप्रिय कवि डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ और कवयित्री शशि प्रभा गुप्ता के 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर कैलाश जैन बरमेचा के अगुवाई में ‘आरंभ’ की तरफ से शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी गई.

▪️
कुछ पढ़ी गई कविताओं की चंद लाइनें-

किसी के हाथ में मार्कशीट/किसी के हाथ में रिज्यूम है/आजकल हर इंसान बस एक ही/फाइल का हिस्सा है…
– भावना साहू

वह कभी सवाल नहीं थी/फिर भी दुनिया ने/उसके जवाब तय कर दिए/कैसे चले/कैसे बोले/कितने छोटे सपने देखे…
– कुमारी पावनी

फूल थी मैं/पराया आंगन मेरा, घर बना/जिस बेटी को पिता की शान कहते थे लोग/आज उन्हीं लोगों ने उसे उसका कर्जदार बनाया है/आखिर क्यों? इस समाज को दहेज की प्रथा चलाई है/क्यों, एक पिता को बेटी का कर्जदार बनाया है?…
– निक्की तिवारी

पर सबसे खास वो पल था/जो दिल में आज भी बसा है/जब मैं पहली बार हॉस्टल जाने निकली थी/अपनी ही दुनिया से जैसे थोड़ी दुर चली थी…
– डॉली सिन्हा

जो दिन-रात मरीजों की सेवा करती/वो कहलाती है नर्स/जो निरंतर काम करती/थकने का एहसास न करती/वो कहलाती है नर्स…
– आफ़सा बानो

नारी का घर/कहते हैं/नारी घर की शोभा है/नारी ही घर की शान है/फिर क्यों? उसका घर किसी और के नाम है/पर सच तो ये है दुनिया/नारी खुद एक घर होती है/उसके बिना अधूरा है जीवन/वो ही जीवन का आधार है…
– शिल्पी नंदी

कानून ने ये साफ ऐलान किया है/दहेज को गुनाह का नाम दिया है/धारा 498 A और 304 B देती है, सजा का अधिकार/फिर क्यों? नहीं रुकता दहेज का ये व्यापार…
– नूतन निराला

अभी तो मैंने ठाना है/जिंदगी में कुछ करके दिखाना है/मुश्किल राहों से गुजरना है/मंजिल तक पहुँच के दिखाना है…
– पूजा सोनवानी

👉 • जाविद हसन ‘भाईजान’ कविता पाठ करते हुए…

👉 • ‘आरंभ’ के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ काव्य पाठ करते हुए…

ना जाने वो प्यार के नग़्में सुनाने क्यों नहीं आते/हमारे शहर में/आखिर परिंदे क्यों नहीं आते/हंसी भी नेक सीरत/खानादारी, डिग्रियाँ फिर भी/गरीबी में जवां बोरी के रिश्ते, क्यों नहीं आते…
– डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

वो सबब खढ़ी दूरियाँ सोच के पछताती तो होगी/तन्हाई के आलम उसे/मेरी याद आती तो होगी/तपीस वक़्त गुजरे हैं/एक दूसरे के साथ हम/गुजरे लम्हों को याद कर/वो मुस्कुराती तो होगी…
– डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’

खाली हाथों में किस्मत तो नहीं होती है/मेहनतों से ही ये लकीरें बदल जाती है/तुम अगर ख़्वाब हकीकत में बदलना चाहो/रात की नींद भी आँखों से निकल जाती है…
– फरीदा शाहीन अंसारी

मैं नारी हूँ/तुम्हारी अर्धांगिनी/प्रतिदिन तुम्हारी आदेश का/पालनकरन को मैं/अपना धर्म समझती हूँ…
– प्रकाशचंद्र मण्डल

है शिकायतें हजार मगर सुनवाई न हुआ/वो जो शर्माए के सुर्ख रुखसार न हुआ/अंग पर चुनरिया/लगे हैं अंबर के सानी/जादू काम ना आया के कोई हैरां ना हुआ…
– शुभेन्दु बागची

आजकल मुझसे बहुत भूल होती है/लिफ़ाफ़े पर दूसरों का पता लिखने की जगह/अपना नाम-पता लिखकर/टिकिट लगा के पोस्ट कर आता हूँ…
– पल्लव चटर्जी

हमें अच्छा नहीं लगता तुम्हारा फ़ासला रखना/बिखरने की वजह तुम हो/तुमसे क्या गिला रखना/मिटाने दूरियाँ दिल की हजारों रास्ते यूँ तो/मगर होता नही हमसे/दोबारा हौसला रखना…
– राकेश गुप्ता ‘रुसिया’

शब्दों द्वारा कविता का सृजन संसार/इस भौतिक युग में/एक अमरत्व भाषा की/पहचान बनता है/शब्दों की लहर रूपी काव्य ने/इस देश को आजाद कराने में/महत्वपूर्ण किरदार निभाया/नव पीढ़ी को आगे लाने/पहचान बनाने का अति सुंदर कार्य/’आरंभ’ संस्था कर रही है/बधाईयाँ…
– डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

घर सजाने में कहीं कोई कमी लगती है/दर-ओ-दीवार/यहाँ धूल जमीं लगती है/इस तरह निभाता नहीं रिश्ता बिल्कुल/जैसे बरसात में दीवाल नमी लगती है/मैंने जूडे में लगाए थे/बूफा के गजरे/अब कितावों वही मुरझा के दबी लगती है…
– सुशील यादव

👉 • सुप्रसिद्घ कवि शुभेन्दु बागची काव्य पाठ करते हुए…

कौन घटी इंसा काम पढ़े/लब पे रखना रसीले/इश्क भरा दिल, हो इंसा का/तब जा कहता बात सुरीले.
आलस छोड़ो, तुम काम करो/लाभ यही देगा, कल प्यारे/सीख शजर के भाती झुकना/जो समझा वो चोट न खाते…
– नवेद रज़ा दुर्गवी

वो लेखन के कर्णधारों/तुम्हें नमन, तुम्हें नमन/वो साहित्य के मर्मज्ञ सितारों, तुम्हें नमन, तुम्हें नमन… मन की गंगा अब हुई प्रवाहित है/करने सृजन समाज का मन समाहित है/हर दिल में तुम प्यार जगाओ/और खिला दो नया सुमन, नया सुमन/वो लेखन…
– त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’

क्यूँ हंसी सबकी थोड़ी मंद हो रही है/हर तरफ अजीब सी दुर्गंध हो रही है/काट गया बोटी/इंसान की इंसान ही/महाभारत की तैयारी आरंभ हो रही है…
– मिताली श्रीवास्तव वर्मा

▪️
इस अति महत्वपूर्ण काव्य पाठ में ‘आरंभ’ के सभी कार्यकारिणी सदस्य और पी जी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी, टीचर स्टाफ,आमंत्रित प्रबुद्धजन उपस्थित थे-

श्रीमती शेफाली भट्टाचार्य, शौकत इकबाल, विपुल सेन, दिनेश कुमार मिश्रा, जसवंत कुमार मंडावी, जितेंद्र कुमार पटेल श्रीमिनी पिल्लाई, सीमा संतोष, प्रेरणा बाघ, अपर्णा मोहतेवार, श्रीमती रोमा, श्रीमती ऐश्वर्या, सुनील कुमार फड़के, पिलेश कुमार सिंह, स्नेहा सिंह और कु.आस्ना सिंह.

इस अवसर पर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से प्रकाशित पुस्तकों की पुस्तक प्रदर्शनी भी रखी गई थी. इसके संयोजक मोहला-मानपुर से ‘आरंभ’ के संस्थापक सदस्य डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’ थे. ‘तन्हा’ जी ‘छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग’ के सदस्य हैं.

▪️
काव्य पाठ करने वाले सभी रचनाकारों को ‘आरंभ’ की तरफ से ‘काव्य गौरव सम्मान- 2026’ से सम्मानित किया गया-

👉 • पी जी नर्सिंग कॉलेज का प्रमाण पत्र प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी को दिया गया

👉 • ‘आरंभ’ के प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ को कविता पाठ के लिए ‘काव्य गौरव सम्मान- 2026’ से नवाजा गया

👉 • पी जी नर्सिंग कॉलेज की प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र देते हुए अतिथि

👉 • ‘आरंभ’ की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा अनिता करडेकर को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • ‘आरंभ’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रयंबक राव साटकर ‘अंबर’ को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • कुशल संचालन के लिए ‘आरंभ’ की महासचिव नूरुस्सबाह ‘सबा’ को सम्मानित किया गया

👉 • ‘आरंभ’ के आजीवन सदस्य राकेश गुप्ता ‘रुसिया’ को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • कवि शुभेंदु बागची को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • ‘आरंभ’ के कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र मण्डल को कविता पाठ के लिए काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • ‘आरंभ’ की सदस्य मिताली श्रीवास्तव वर्मा को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • सुशील यादव को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • डॉ. इकबाल खान ‘तन्हा’ को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’ को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • शायर नवेद रज़ा दुर्गवी को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

👉 • ‘आरंभ’ के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ को काव्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

▪️
आभार व्यक्त करते हुए ‘आरंभ’ की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ. रजनी नेलसन ने कहा कि-

‘आरंभ’ पी जी नर्सिंग कॉलेज का दिल से आभार व्यक्त करती है. प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी, उप प्राचार्या डॉ. जी. हेमावती और सभी कविता पाठ करने वाले वि विद्यार्थियों का, जिनके बिना यह आयोजन संभव नहीं होता. आने वाले समय में ऐसे आयोजन ‘आरंभ’ की तरफ से होते रहेंगे. ‘आरंभ’ का उद्देश्य है साहित्य को समाज और आम लोगों से जोड़ना. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, आरंभ की पूरी टीम के प्रति आभार.

▪️
आयोजन की कुछ और झलकियाँ-

👉 • पी जी नर्सिंग कॉलेज और ‘आरंभ’ की टीम

👉 • ‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार डॉ. महेशचंद्र शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘गागर में सागर’ और ‘साहित्य और समाज’ पी जी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रोजा प्रिंसी को भेंट किए

👉 • कवि सुशील यादव ने अपनी ग़ज़ल संग्रह ‘दिल की कलम से’ की प्रति ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ की प्रधान संपादक शेफाली भट्टाचार्य को सादर भेंट करते हुए…

👉 • आयोजन के संदर्भ में कॉलेज की छात्रा शिल्पी नंदी अपनी बात रखी…

👉 • पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी की सुनील कुमार फड़के. ‘आरंभ’ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा ने पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया.

👉 • कॉलेज की छात्राओं के साथ ‘आरंभ’ की महासचिव नूरुस्सबाह ‘सबा’

[ • रिपोर्ट- जाविद हसन ‘भाईजान’ : फोटो क्लिक- सुनील कुमार फड़के, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’ ]

🟥🟥🟥

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] :  प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला
breaking Chhattisgarh

स्टील अथारिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [सेल] : प्रतिष्ठित टाइम मैगज़ीन-स्टेटिस्टा सर्वेक्षण में भारत के बेस्ट एम्प्लॉयर्स में ‘सेल’ को 25वां स्थान मिला

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
breaking international

भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान
breaking National

अब साबुन-शैंपू खरीदते समय पैकेट पर दिखेगा खास निशान, केंद्र सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम, शाकाहारी और नॉन-वेज प्रोडक्ट की पहचान हुई आसान

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान
breaking Chhattisgarh

अटकलों पर लगा विराम: इलाज के बाद कल छत्तीसगढ़ लौट रहे किरण सिंह देव, संभालेंगे BJP की कमान

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर
breaking National

मोबाइल का सिम पहुंचा सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना भी, पढ़िए पूरी खबर

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल
breaking Chhattisgarh

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोले हम लड़ेंगे और जीतेंगे, निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में 15 दिन छुट्टियों का ऐलान, देखिए दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश का पूरा शेड्यूल

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
breaking international

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता
breaking Chhattisgarh

‘छात्रों की गूंज’ में पीएम मोदी की मिमिक्री पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी को यह शोभा नहीं देता

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?
breaking Chhattisgarh

मंत्री खुशवंत साहेब ने बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर जानिए क्या कहा ?

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान: ₹2000 करोड़ खर्च के बाद भी 30% काम अधूरा, 11 लाख श्रमिकों को मिल रहा रोजगार

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर
breaking international

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका का नया कदम, भारत पर दबाव बढ़ा तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय
breaking Chhattisgarh

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी फैसले से आदिवासी समाज असंतुष्ट, हाईकोर्ट में चुनौती की तैयारी; हर परिवार से 20 रुपये चंदा जुटाने का फैसला

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तेजी से बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, पूरे प्रदेश में ग्रामीण व शहरी इंटरनेट कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक
breaking Chhattisgarh

नदी में एक घंटे तक बेसुध पड़ा रहा युवक, लोगों ने समझा डूबकर हो गई मौत, पुलिस रेस्क्यू की तैयारी में जुटी तो अचानक शरीर में हुई हलचल, नशे में नहाते-नहाते सो गया था युवक

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?
breaking Chhattisgarh

झीरम घाटी केस में 185 पन्नों के फैसले से खुले कई राज, 206 गोलियों से लेकर माओवादी साजिश तक कोर्ट ने क्या माना?

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कृषि विभाग के कर्मचारियों का वेतन और भत्ता बढ़ेगा, सरकार ने बिलासपुर हाई कोर्ट में दी जानकारी

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत! आधार कार्ड में अब घर बैठे बदल सकेंगे नाम-पता, लगेंगे सिर्फ इतने रुपये, जानिए क्या है प्रक्रिया ?

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज
breaking Chhattisgarh

दीया उत्सव पर फिजूलखर्ची और यूपीआई शुल्क को लेकर सरकार पर बरसे दीपक बैज

कविता

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : वीणा सिंह

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

हिंदी दिवस पर विशेष : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ
poetry

देश के सुविख्यात गीतकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ द्वारा रचित विश्वकर्मा कुल गीत लाँच हुआ

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन
poetry

विशेष : हमारे श्री कृष्ण- डॉ. नीलकंठ देवांगन

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. दीक्षा चौबे

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : डॉ. विजय कुमार गुप्ता ‘मुन्ना’

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य
poetry

डॉ. संजय दानी की ग़ज़ल संग्रह ‘चश्मेबद्दुर’ मेरी नज़र में- प्रदीप भट्टाचार्य

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी
poetry

कवि और कविता : पल्लव चटर्जी

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : उभरते हुए प्रगतिशील परंपरा एवं सोच के कवि डॉ. गिरधर चंद्रा ‘साज़’

इस माह की कवयित्री –  सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर
poetry

इस माह की कवयित्री – सेवानिवृत्त प्राचार्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुनवानी भिलाई जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा ठाकुर

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : बांग्ला-हिंदी के सुविख्यात प्रगतिशील परंपरा के छोटी-छोटी कविताओं के रचनाशील कवि पल्लव चटर्जी

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

पावस रचना : दीप्ति श्रीवास्तव

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच – अर्पिता चौधुरी

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव
poetry

इस माह के ग़ज़लकार : सुशील यादव

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : शुचि ‘भवि’

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी
poetry

आज पढ़ें ‘आरंभ’ साहित्यिक मंच में बांग्ला और हिंदी के सुस्थापित कवि पल्लव चटर्जी

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’
poetry

इस माह की कवयित्री : शुचि ‘भवि’

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन
poetry

आरंभ साहित्यिक मंच : संध्या जैन

कहानी

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू
story

बचपन आसपास [बाल कहानी] – बलदाऊ राम साहू

लेख : कैलाश जैन बरमेचा
story

लेख : कैलाश जैन बरमेचा

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव
story

कहानी : दीप्ति श्रीवास्तव

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय
story

लघु कथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

लेख

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से
Article

‘साहित्य सृजन परिषद्’ के तत्वावधान में पावस ऋतु पर सरस काव्य गोष्ठी 26 जुलाई को इंदिरा गाँधी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुपेला-भिलाई में अपराह्न 2.30 बजे से

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक
Article

रवींद्र-नज़रूल उत्सव-2026 : ‘बंगीय साहित्य संस्था’ के तत्वावधान में रवींद्र-नज़रूल उत्सव 25 जुलाई को ‘ऑफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन’ में प्रात:11.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

काव्य संध्या : प्रगतिशील कवि डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय के निवास में दिव्या सक्सेना, विजया भारती, गजेंद्र द्विवेदी ‘गिरीश’, पारुल पांडेय, संजय मैथिल, युसूफ सागर, हाजी रियाज़ खान गौहर, मनमोहन मतवाला, ओम पांडेय, डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’, छ्गनलाल सोनी, संतराम वर्मा और डॉ. आरबी कुशवाहा शामिल हुए

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन