- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में 12 जुलाई को पत्रकार-लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन की चर्चित कृति ‘भिलाई ज़िंदाबाद’ कुछ किस्से-कुछ कहानियां पर चर्चा गोष्ठी
प्रगतिशील जन-विचारधारा की साहित्यिक संस्था ‘आरंभ’ के तत्वावधान में 12 जुलाई को पत्रकार-लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन की चर्चित कृति ‘भिलाई ज़िंदाबाद’ कुछ किस्से-कुछ कहानियां पर चर्चा गोष्ठी

17 नवम्बर, 1974 को जन्में पत्रकार-लेखक मुहम्मद जाकिर हुसैन 1997 में दैनिक भास्कर भिलाई से पत्रकारिता की शुरुआत की. प्रमुख अखबार- ‘दैनिक भास्कर’, ‘दैनिक जागरण’, सांध्य ‘दैनिक छत्तीसगढ़’ कार्य करते हुए अब दैनिक ‘हरिभूमि’ में हैं. देश की प्रमुख राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में आलेखों का प्रकाशन के अलावा इंटरनेट में खास कर सोशल मीडिया में स्वतंत्र लेखन में सक्रिय हैं. • पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से संबंद्ध महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज से बीजेएमसी पत्रकारिता की डिग्री एवं महात्मा गॉंधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा [महाराष्ट्र] से मास्टर इन जर्नलिज्म [एमजे] की डिग्री ली. स्कूली शिक्षा- बीएसपी में हुई और कल्याण महाविद्यालय से बीए, एमए [इतिहास] स्नातकोत्तर हैं. • अनेकों सम्मान से सम्मानित जाकिर हुसैन की यह तीसरी कृति है. इसके पूर्व 2012 में इस्पात नगरी भिलाई के इतिहास [1955-2012] पर केंद्रित शोध पूर्ण किताब ‘भिलाई- एक मिसाल’/भिलाई के वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. सुब्रत बोस पर केंद्रित किताब/2019 में ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ पुस्तक आई, यह किताब तत्कालीन सोवियत संघ और भारतीय परिप्रेक्ष्य में इस्पात नगरी भिलाई के इतिहास पर केंद्रित है.

12 जुलाई, 2026 को भिलाई निवास के इंडियन कॉफ़ी हाउस सभागार में शाम 4.30 – 6.30 बजे ‘भिलाई ज़िंदाबाद’ पर चर्चा गोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे- भिलाई इस्पात संयंत्र ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं स्टील एग्ज़ीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ़ इंडिया [सेफी] के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर.
सुपरिचित पत्रकार/लेखक/कवि एवं एनडीटीवी के संवाददाता निलेश त्रिपाठी मुख्य वक्ता
‘आरंभ’ के मुख्य सलाहकार/संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता
हिंदी के सुस्थापित लेखक विनोद साव और स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.


प्रारंभ में सरस्वती वंदना संध्या साटकर की प्रस्तुति से होगा. स्वागत उद्बोधन ‘आरंभ’ के अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य, संचालन ‘आरंभ’ की महासचिव नुरूस्सबाह खान ‘सबा’ और आभार व्यक्त ‘आरंभ’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रयम्बक राव साटकर ‘अंबर’ देंगे.

ये जानकारी ‘आरंभ’ के प्रवक्ता जाविद हसन ‘भाईजान’ ने दी.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)