- Home
- Chhattisgarh
- स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के त्वावाधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं परिचर्चा का आयोजन
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के त्वावाधान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं परिचर्चा का आयोजन

👉 • कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करते हैं…

• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई-दुर्ग
भिलाई [26 जुलाई, 2026] : स्वामी श्री स्वरुपा नंद सरस्वती महाविद्यालय [आमदी नगर, हुडको] में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करते हुए पोस्टर प्रतियोगिता एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. मंजू कनौजिया, सहायक प्राध्यापक शिक्षा विभाग ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व एवं भारतीय सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के आदर्शों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।
प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया.
उप प्राचार्य डॉ. अज़रा हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं.

पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध, भारतीय सेना के शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे की आन-बान-शान को प्रभावशाली चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा साह] बी.एड. तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान रश्मि वर्मा, बी.एड. तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान कविता भोई, बी.एड. तृतीय सेमेस्टर तथा सांत्वना पुरस्कार टिकेश चंद्राकर , बी.एड. तृतीय सेमेस्टर को प्रदान किया गया.
परिचर्चा में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “कारगिल विजय: राष्ट्र गौरव और युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने वीर सैनिकों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने बताया कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष छब्बीस जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष उन्नीस सौ निनान्वे के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय तथा देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करने के लिए समर्पित है.
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित हुये] कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वदेमातरम~ के साथ हुआ। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने भारत की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा हेतु सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)