- Home
- Chhattisgarh
- ‘नारी शक्ति वाहिनी’ : सावन तीज मिलन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
‘नारी शक्ति वाहिनी’ : सावन तीज मिलन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

• छत्तीसगढ़ आसपास
• जिला-दुर्ग
भिलाई [03 अगस्त, 2026] : भिलाई चौहान टाउन में महिलाओं की समिति ‘नारी शक्ति वाहिनी’ ने बीते दिनों हर्षोल्लास के साथ ‘सावन तीज मिलन’ कार्यक्रम किया. कॉलोनी की महिलाओं ने उत्साह, उमंग की लहरों से तरंगित होकर बढ़-चढ़ कर सहभागी बनें. इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए.

‘नारी शक्ति वाहिनी’ की अध्यक्षा भारती गणोंरकर ने कहा कि-
महिलाएं अधिकांश समय घर-परिवार में अपना समय बिताती हैं. ऐसे आयोजन से हम महिलाओं में आत्मविश्वास आता है. उमंग एवं उत्साह का संचार होता है. तीज मिलन उत्सव से हममें एक जुटता आती है.

सावन तीज का खिताब भावना श्रीवास्तव को दिया गया. सावन तीज में भाग लेने वाली प्रतिभागी थीं- सीमा सिंग, मंजू बामने, स्वाति रावल, संध्या गुप्ता, अंजू गुप्ता, मयंका सिंह, मोना बक्षी, प्रिंयका विश्वकर्मा, योगिता पाटणकर. प्रतियोगिता की निर्णायक थीं- सोमा दास.
रश्मि घाटे के गानों ने समां बांधी. मंजू बामने, गीता कुमार और प्रियंका विश्वकर्मा के डांस ने दर्शकों का मनमोह लिया. दीप्ति श्रीवास्तव ने हास्य कविता का पाठ किया.
मंच संचालिका दीप्ति श्रीवास्तव और आभार व्यक्त श्वेता निगम ने दिया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)