- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र ने एससी-एसटी के बच्चों का ट्युशन फीस लेने का अपना फैसला वापस लिया
भिलाई इस्पात संयंत्र ने एससी-एसटी के बच्चों का ट्युशन फीस लेने का अपना फैसला वापस लिया

👉 • बीएसपी एससी-एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने फीस वापस करने के फैसले का स्वागत किया. इस संदर्भ में एसोसिएशन ने कार्यपालक निदेशक [मानव संसाधन] से मिलकर विरोध जताया था…

भिलाई [19 सितम्बर, 2026] : बीएसपी एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (पं क्र.-0970) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों बीएसपी द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस लिये जाने की खबर मिली थी। एसोसिएशन ने मान कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) से मिलकर इस फैसले का कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा सचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिये जाने संबंधी सेल के घोषित प्रावधानों को भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने राथा लागू करने संबंधित आदेश या परिपत्र की प्रति एसोसिएशन को उपलब्ध कराने साथ ही कटौती की गई ट्यूशन फीस की राशि कार्मिकों को वापस करने हेतु मान डायरेक्टर इंचार्ज, बीएसपी, मान, कार्यपालक निदेशक, (मानव संसाधन) मान. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एव शिक्षा अधिकारी बीएसपी सहित लाईजन ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा गया था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि इस मुद्दे पर मान डायरेक्टर इंचार्ज, बीएसपी, एवं मान कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन को आश्वस्त किया था कि इस संबंध में त्वरित कार्यवाही की जायेगी एवं जिन कार्मिकों के वेतन से राशि काटी गई है उन्हें लौटा दी जायेगी। इस पर शिक्षा अधिकारी बीएसपी ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस नहीं लिये जाने तथा जिन कार्मिकों के वेतन से राशि काटी गई है उन्हें लौटाये जाने का आंतरिक परिपत्र जारी कर दिया गया है। आने वाले महीने में उन कार्मिकों को काटी गई राशि लौटा दी जायेगी। कोमल प्रसाद ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्पलाईज एसोसिएशन (पं क्र.-6976) एक मात्र कार्मिकों को एसोसिएशन है जो अपने एससी / एसटी कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा उनके परिवारों के शैक्षणिक एवं सामाजिक हितों के साथ-साथ कल्याणकारी उपबंधों के संरक्षण एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हेतु पूरी तरह सजग रहता है। एसोसिएशन अपने कार्मिकों के हितों एवं आत्मसम्मान को सदा प्राथमिकता में रखता है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)