- Home
- Chhattisgarh
- विचार-विमर्श : भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसपी नगर सेवा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की
विचार-विमर्श : भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने बीएसपी नगर सेवा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की

👉 • भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन और महासचिव दिनेश सिंघल के साथ रामकुमार गुप्ता, पीयूष जैन ने भिलाई टाउनशिप व्यापारियों की समस्या से नगर सेवा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया…
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [21 सितम्बर, 2026] : भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा भिलाई स्पात संयंत्र नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न जन समस्याओं के निराकरण बाजार क्षेत्र की गंदगी और सफाई व्यवस्था पर प्रबंधन और व्यापारी समूह ने संयुक्त प्रयास कर समस्याओं के हल की बात की है गरिमामय वातावरण में संपन्न इस बैठक में बाजार की व्यवस्था को सुंदर रूप देने सड़क विद्युत व्यवस्था को मजबूत आधार देने की दिशा में एक मजबूत पहल करने की बात हुई है ।
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 11 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में उपस्थित था सभी जागरूक व्यापारियों ने अपने सेक्टर क्षेत्र की तकलीफों को अधिकारियों के समक्ष रखा और अधिकारियों ने भी समस्याओं के निदान की दिशा में हर संभव कार्य करने का आश्वासन व्यापारी वर्ग को दिया। ।
अधिकारियों के निवेदन को स्वीकार करते हुए विद्युत बिलों का भुगतान जिन व्यापारियों का बहुत ज्यादा बाकी है उनसे चेंबर में विरोध किया है कि वह बकाया राशि का भुगतान करें और भुगतान करने में किसी तरह की तकलीफ आती हो तो आवेदन देकर विभागीय अधिकारियों से समय ले ले किस्तों में राशि का भुगतान करें लेकिन उपभोग की गई बिजली का बिल का भुगतान करना चाहिए ।
बिलों में यदि त्रुटि है तो उसके सुधार की व्यवस्था भी विभाग कर रहा है उसमें भी हर संभव सहयोग मिलेगा
शहर के व्यापारियों की लीज नवीनीकरण प्रकरण पर भारतीय इस्पात प्राधिकरण और भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी जारी सर्कुलर में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर दिए गए 1 वर्ष के अवधि के लिए तीन अगस्त 2026 से समयावधि आरंभ होगी इसमें जो विरोधाभास था इसको प्रबंधन ने आज दूर किया है बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान में आने वाली तकनीकी त्रुटियां को भी प्रबंधन ने माना है और यदि किसी व्यापारी को बिल भुगतान करने में तकलीफ आती है तो उसके लिए शॉप क्षेत्र में विशेष काउंटर की स्थापना की गई है इसकी जानकारी भी मुख्य महाप्रबंधक ने व्यापारियों को दी है
भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने शहर के व्यापारियों के लिए लीज नवीनीकरण में उन्हें कितनी राशि का भुगतान करना है इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक आवेदन तैयार कर सभी दुकानों को दिए जा रहे हैं जिसको भरकर नगर सेवा विभाग में जमा करना होगा तभी भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा उसे संबंधित आवेदन करता को बताया जाएगा कि आपको लीज नवीनीकरण के लिए कितनी राशि का भुगतान करना है दिये गया आवेदन को व्यापारी की सहमति नहीं मानी जाएगी इस बात पर भी स्पष्ट चर्चा हुई है ।
आज नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री निवासन नगर सेवाएं अतुल नौटियाल शाप एवं लीज नौटियाल, सहायक प्रबंधक, ( शॉप )लक्ष्मी मेम सहायक महाप्रबंधक विद्युत श्री फुले जी महाप्रबंधक इंजीनियरिंग सी एल चंद्राकर और विभाग के अधिकारियों के साथ स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ज्ञानचंद जी जैन महासचिव दिनेश सिंघल और राम कुमार गुप्ता पीयूष जैन ने भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों की समस्या जिसमें लीज प्रकरण और अनेक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते सभी टाउनशिप के व्यापारियों परमानेंट शॉप के व्यापारियों एवं समस्त संस्थाओं के राहत के लिए समाधान का रास्ता निकालने का सफल और विशेष बैठक आज करते हुए टाउनशिप के सभी मार्केट में साफ सफाई व्यवस्था सड़क और अन्य समस्याओं के निराकरण पर विस्तार पूर्वक अनेक व्यापारियों प्रदीप बाकलीवाल ने अपने सुझाव देते हुए चर्चा की जिसमें सेक्टर 1 से सेक्टर 9 तक और टाउनशिप के क्षेत्र की सड़कों और अन्य साफ सफाई व्यवस्था पर भी नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक श्री श्री निवासन ने अपना हर संभव सहयोग देने का वादा ज्ञानचंद जी जैन को देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो हम प्रत्येक क्षेत्र में टाउनशिप के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आप सभी व्यापारियों के साथ मिलकर जनहित के लिए शिविर भी लगाएंगे।स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों को आज की बैठक में ज्ञानचंद जैन रामकुमार गुप्ता दिनेश सिंघल ज्ञानचंद बाकलीवाल पीयूष जैन प्रवीण तिवारी श्री कांत उपाध्याय डी एच सिंह उमेश गुप्ता प्रदीप बाकलीवाल सहित प्रत्येक सेक्टर के व्यापारी प्रतिनिधि बैठक में शामिल रहे सभी व्यापारियो प्रति चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन सचिव दिनेश सिंघल ने आभार व्यक्त किया।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)