भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड: कमलजीत-सुरुची ने तोड़ा एशियन गेम्स का रिकॉर्ड

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में जिस चीज का इंतजार पूरा भारत कर रहा था, वो दिन आ गया। भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड मिल गया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने शुक्रवार (25 सितंबर) को यह कामयाबी हासिल की। यह भारत का गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल है। खास बात यह है कि गोल्ड दिलाने वाली इस जोड़ी का हरियाणा से खास कनेक्शन है। सुरुचि झज्जर की रहने वाली हैं, जबकि कमलजीत का ताल्लुक रेवाड़ी के सुलखा से है।
28 अप्रैल 2006 को जन्मी सुरुचि सिंह झज्जर की रहने वाली हैं. उनका ट्रेनिंग बेस झज्जर है। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। शुरुआत में उन्हें कुश्ती आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था, क्योंकि उनके परिवार की खेलों में मजबूत पृष्ठभूमि रही है। हालांकि बाद में उन्होंने भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी में कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू की।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)