- Home
- Chhattisgarh
- सामाजिक संस्था ‘दिशा’ ने दीपावली की खुशियाँ बांटने ‘आस्था’ वृद्धाश्रम पहुंची : बुजुर्गों को भेंट किए नए कपड़े और जरूरी सामान
सामाजिक संस्था ‘दिशा’ ने दीपावली की खुशियाँ बांटने ‘आस्था’ वृद्धाश्रम पहुंची : बुजुर्गों को भेंट किए नए कपड़े और जरूरी सामान


👉 • सेक्टर-8 और सेक्टर-2 वृद्धाश्रम में सेवा अभियान में सुजीत चक्रवर्ती, शांतनु दासगुप्ता, जवाहर, देवाशीष मजूमदार, भास्कर देवनाथ, रामानुजन राजू, राजेश धारकर, प्रदीप दास, कल्याण रॉय, मोहन गिरी, अशोक निम्बरते और रामजी सिन्हा शामिल हुए
• छत्तीसगढ़ आसपास
• भिलाई
भिलाई [7 नवम्बर, 2026] : दीपावली की असली रोशनी दीयों में नहीं, बल्कि उन चेहरों की मुस्कान में होती है, जिन्हें समाज के स्नेह और अपनत्व की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसी मानवीय संवेदना को सेवा का रूप देते हुए सामाजिक संस्था ‘दिशा’ ने दीपावली के अवसर पर सेक्टर-8 एवं सेक्टर-2 स्थित वृद्धाश्रमों में विशेष सेवा अभियान चलाकर बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।


संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रमों में निवासरत बुजुर्गों को नए साड़ी, कुर्ता, कंबल, फल एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की। यह पहल महज वस्तुओं के वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि सदस्यों ने बुजुर्गों के बीच समय बिताकर उनका हालचाल जाना, उनसे आत्मीय संवाद किया और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी प्रसन्नता ने सेवा के इस प्रयास को यादगार बना दिया।


संस्था “दिशा” का यह अभियान इसी सोच का विस्तार है कि समाजसेवा केवल जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराने का नाम नहीं, बल्कि किसी के जीवन में सम्मान, संवेदना और आत्मीयता का संचार करना भी है। दीपावली के इस अवसर पर ‘दिशा’ के सदस्यों ने अपने समय और सहभागिता से वृद्धाश्रम में रह रहें बुजुर्गों के जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।
इस सेवा अभियान में संस्था ‘दिशा’ की ओर से सुजीत चक्रवर्ती, शांतनु दासगुप्ता, जवाहर, देबाशीष मजूमदार,भास्कर देवनाथ, रामानुजन राजू,राजेश धारकर, प्रदीप दास, कल्याण राय, मोहन गिरी,अशोक निम्बरते,रामजी सिन्हा, सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
संस्था ‘दिशा’ का संदेश स्पष्ट है, दीपावली का एक दीप अपने घर के लिए जलाएं और एक दीप किसी ऐसे जीवन के लिए, जिसे आपके स्नेह और साथ की प्रतीक्षा है। क्योंकि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)