- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- राज्यसभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति के चुने गए सदस्य
राज्यसभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति के चुने गए सदस्य
2 years ago
630
0
रायपुर: राज्यसभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह को भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में चयनित किया गया है. यह नियुक्ति उनके अनुभव और राजनीतिक दक्षता को देखते हुए की गई है.
कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह के इस चयन से उनके समर्थकों और राजनीतिक हलकों में खुशी की लहर है. विद्युत मंत्रालय की सलाहकार समिति का हिस्सा बनकर सिंह देश के ऊर्जा क्षेत्र में नीतिगत बदलाव और सुधारों में योगदान देंगे. इस समिति के सदस्य के रूप में उनका कार्य मंत्रालय को सलाह देना और ऊर्जा नीति के विकास में मदद करना होगा.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)