TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

ममता बनर्जी अपने TMC को बचाने की जुगत में लगी हुई है और इसी कड़ी में 8 जून को इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में मीटिंग के बाद सोनिया गांधी से भी अलग से मुलाकात की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने तो यहां तक कह डाला कि राहुल गांधी को आप अपना नेता मान लें. अब खबर है कि TMC के कांग्रेस में विलय का ऑफर सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दे दिया है. इस सबके बदले उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से नवाजा जाएगा.
ममता बनर्जी अपने TMC के अस्तित्व को बचाते बचते लगता है कि तृणमूल कांग्रेस को खत्म करने की कगार पर पहुंचा दिया है. इस बीच सोनिया गांधी ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया है.
TMC को बचाने की जुगत बंगाल से लेकर दिल्ली तक चल रही है. TMC में जारी उठापटक के बीच अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी मैदान में उतर आए हैं. ममता बनर्जी के 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने अपना अलग गुट तैयार कर लिया. बुधवार सुबह डेरेक ओ ब्रायन और अभिषेक बनर्जी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. यह मुलाकात ममता बनर्जी और कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी की मुलाकात के अगले ही दिन हुआ है.
TMC से विधायकों के अलग गुट तैयार कर लेने के बाद दिल्ली में भी करीब 20 सांसद टीएमसी से अलग हो गए. इस बीच कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया है.
कांग्रेस की सुप्रीम लीडर ने ममता बनर्जी को TMC के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा. सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिए जाने का ऑफर दिया है.
इधर टीएमसी में जारी भगदड़ के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है. अभी वर्तमान में दिल्ली में टीएमसी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)