- Home
- breaking
- international
- जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी, बोलीं- ‘भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक…,’ जानें विश्व ने अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी, बोलीं- ‘भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक…,’ जानें विश्व ने अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
Giorgia Meloni Congratulates PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जवाहरलाल नेहरू लगातार 4398 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे। भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी को हर तरफ से बधाइयां मिल रही है। पीएम मोदी के सबसे खास दोस्तों में शामिल ईटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई दी है।
जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- @narendramodi को बधाई, जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। हाल के हफ़्तों में रोम में फिर से मिलना और साथ मिलकर एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप शुरू करना खुशी की बात रही, जो हमारे देशों और हमारे लोगों के लिए नए मौके बनाने के लिए भविष्य की ओर देखती है।
बता दें कि आज यानी 10 जून 2026 को नया इतिहास रच दिया। देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जो 4398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे।
कैबिनेट ने तालियां बजाकर मीटिंग में स्वागत किया
वहीं दोपहर 12 बजे पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Modi cabinet meeting) हुई। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने पीएम मोदी के स्वागत में खड़े होकर तालियां बजाईं। साथ ही एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)