- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के AICC प्रभारी, खड़गे ने जारी किए नए आदेश
कांग्रेस ने बदले 3 राज्यों के AICC प्रभारी, खड़गे ने जारी किए नए आदेश
2 hours ago
17
0
Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन में बदलाव करते हुए हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए नए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का AICC प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
पार्टी ने साथ ही पूर्व प्रभारियों अविनाश पांडे, बी.के. हरिप्रसाद और अजय कुमार लल्लू के संगठन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस का कहना है कि नए प्रभारियों की नियुक्ति से संबंधित राज्यों में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)