- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के इतने पदों पर सीधी भर्ती, आदेश जारी हुआ
छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के इतने पदों पर सीधी भर्ती, आदेश जारी हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए लंबे समय से खाली चल रहे पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर के 50 पदों पर अब सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, राष्ट्रीय पोषण अभियानों की प्रभावी निगरानी और विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी पहलों के क्रियान्वयन में पर्यवेक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। विभाग में इन पदों की कमी के कारण जमीनी स्तर पर मानिटरिंग करने में कई तरह की व्यावहारिक चुनौतियां आ रही थीं। अब 50 नए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हो जाने से विभागीय ढांचे को नया बल मिलेगा और शासन की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं सीधे अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंच सकेंगी।
मंत्री ने की पहल की सराहना
विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर कहा है कि मैदानी मॉनिटरिंग में आ रही सभी बाधाएं दूर करने के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। नई नियुक्तियों से विभाग की कार्यक्षमता में गुणात्मक सुधार आएगा और आंगनबाड़ी व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद अब जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और चयन के नियमों की विस्तृत घोषणा की जाएगी, जिससे पात्र उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। यह कदम राज्य में महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को नई गति देने वाला साबित होगा।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)