- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित
पीड़ित के पैसों से हवाई सफर करने वाले आठ पुलिसकर्मी निलंबित
1 hour ago
23
0

कोरबा। धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली भेजी गई कटघोरा पुलिस की टीम ने विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर हवाई यात्रा की। इतना ही नहीं, विमान के टिकट का खर्च भी मामले के पीड़ित से लिया गया।
शिकायत की जांच में यात्रा संबंधी प्रक्रिया के उल्लंघन और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर बिलासपुर रेंज के आइजी रामगोपाल गर्ग ने कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
क्या है मामला
कोरबा निवासी आटोमोबाइल कारोबारी गौरव मोदी का परिवार कृष्णा जेसीबी के नाम से कोरबा, बिलासपुर समेत पांच स्थानों पर जेसीबी की डीलरशिप संचालित करता था। कारोबार में करीब 50 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी सामने आई है।
कटघोरा पुलिस की टीम दिल्ली भेजी गई थी
बाद में जेसीबी कंपनी ने विभिन्न स्थानों की डीलरशिप समाप्त कर दी। इसके बाद कारोबारी पक्ष की ओर से धोखाधड़ी की प्राथमिकी कराई गई। इसी मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कटघोरा पुलिस की टीम दिल्ली भेजी गई थी।
ये पुलिककर्मी किए गए निलंबित
निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी मोती पटेल, उप निरीक्षक राम पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा, गोपाल यादव, राजेश कंवर तथा आरक्षक प्रदीप राठौर, सुशील यादव और प्रशांत सिंह शामिल हैं। प्रदीप कटघोरा थाना, सुशील साइबर सेल और प्रशांत रक्षित केंद्र कोरबा में पदस्थ थे।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)