- Home
- breaking
- international
- चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा
चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ कीः 7 साल बाद शी जिनपिंग के भारत दौरे को लेकर खूब वाहवाही की, जानें Global Times ने क्या लिखा
Chinese Media Praises India And PM Modi: 7 साल बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) भारत यात्रा पर आ रहे हैं। 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए शी जिनपिंग 12 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली आ सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आने का न्योता दिया था। जिनपिंग ने भारत आने पर सहमति दी थी। अब जिनपिंग का भारत आना कन्फर्म हो गया है। इससे दुनिया की निगाहें भारत और चीन पर है। भारत के इस पहल पर चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ की है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने भारतीय और चीनी विशेषज्ञों के हवाले से इस दौरे को रिश्ते सुधारने का बड़ा मौका बताया है।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस यात्रा को छप रहे खबरों को एक बड़े स्तर की कूटनीतिक पहल बताया है,।इसका असर दोनों एशियाई ताकतों के आपसी रिश्तों को स्थिर करने की कोशिशों पर पड़ेगा।
सिंघुआ यूनिवर्सिटी के छ्यान फंग ने कहा कि भारत इस मुलाकात को रिश्तों को बेहतर बनाने का बहुत अच्छा मौका मानता है और दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी उम्मीद है। छ्यान फंग ने अगस्त में हुई सीमा वार्ता का भी जिक्र किया, जिसमें 25वें दौर की बातचीत में आठ सूत्री सहमति बनी थी। इसे रिश्तों में सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है और आगे किसी भी प्रगति को इसमें अतिरिक्त फायदे जैसा बताया गया।
रिपोर्ट में भारत की आर्थिक स्थिति का भी जिक्र
रिपोर्ट में भारत की आर्थिक स्थिति का भी जिक्र है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी करीब 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसी दौरान चीन के साथ भारत का कुल व्यापार करीब 151 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिससे चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)
